प्रतीक यादव की PM रिपोर्ट आई, नहीं मिले चोट के निशान

प्रतीक यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर ने राजनीतिक गलियारों को शोक में डुबो दिया है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन के बाद KGMU में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ के सिविल अस्पताल ने भी उन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है, जिनमें जहर से मौत की आशंका जताई जा रही थी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ये भी पढ़े

फिटफाट और चुस्त-दुरुस्त प्रतीक के मौत की खबर से मचाई सनसनी

सुबह सिविल अस्पताल लाए गए थे प्रतीक यादव

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब छह बजे प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनका शव पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेजा गया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। शव को केजीएमयू से विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास लाया गया, जहां शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। आवास के बाहर समाजवादी पार्टी और भाजपा समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई। प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार के कई सदस्य आवास पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव, डिंपल यादव समेत अन्य परिजन और करीबी वहां मौजूद रहे।

ये भी पढ़े

छलका भाई का दर्द, अखिलेश ने जो कहा वो सुनकर नम हो जाएंगी आपकी भी आंखें…

राजनीति से दूर रहकर किया बिजनेस

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उन्होंने ब्रिटेन की लीड्स विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी। राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी। प्रतीक रियल एस्टेट और फिटनेस कारोबार से जुड़े थे। वह लखनऊ में “द फिटनेस प्लेनेट” नामक जिम चलाते थे। इसके अलावा उन्होंने “जीव आश्रय” नाम की संस्था भी बनाई थी, जो स्ट्रीट डॉग्स के इलाज और देखभाल का काम करती थी।

ये भी पढ़े

पश्चिम बंगाल में बदलाव, ‘इंडिया’ से बांग्लादेश तक सहमा

अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव  भाजपा की प्रमुख नेताओं में गिनी जाती हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक यादव के निधन से यादव परिवार, रिश्तेदारों और करीबियों में शोक की लहर है।


 प्रतीक यादव
Uttar Pradesh

 प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच

उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनीतिक परिवार से जुड़े प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद उनकी अचानक हुई मौत को लेकर कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी मृत्यु का मुख्य कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स था, जिसमें दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक बंद हो जाती है।  मौत की […]

Read More
भारत
homeslider International

चिली के अपने समकक्ष से मिले जयशंकर, निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज मैककेना के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों ने व्यापार विविधीकरण, प्रमुख वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देने, सेवाओं की अर्थव्यवस्था को सुविधाजनक बनाने और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग मजबूत करने पर चर्चा […]

Read More
Untitled 2 copy
Analysis homeslider West Bengal

पश्चिम बंगाल में बदलाव, ‘इंडिया’ से बांग्लादेश तक सहमा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपनी सरकार बना ली है, जो दशकों पुरानी तृणमूल कांग्रेस की सत्ता को समाप्त करने वाला ऐतिहासिक कदम है। इस बदलाव ने न केवल राज्य की सीमाओं को पार किया है, बल्कि पूरे देश और पड़ोसी बांग्लादेश तक हलचल मचा […]

Read More