Cannes 2026 : आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल, फैंस बोले-याद आ गई ऐश्वर्या राय की

Cannes 2026: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का जलवा, फैंस को आई ऐश्वर्या राय की याद

 Cannes 2026 : में रेड कार्पेट पर ग्लैमर और सितारों का जलवा देखने को मिला। आलिया भट्ट सहित कई स्टार्स ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो गईं।दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म और फैशन इवेंट Cannes Festival 2026 इस बार भी चर्चा में है। यह फेस्टिवल 12 मई से शुरू होकर 23 मई तक चलने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी यहां दुनिया भर के सितारे अप

नी मौजूदगी से रेड कार्पेट को और भी खास बना रहे हैं।

आलिया भट्ट का शानदार रेड कार्पेट लुक

हाल ही में हुए एक खास इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने स्टाइल और एलिगेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आलिया ने एक बेहद खूबसूरत ड्रेस में रेड कार्पेट पर एंट्री ली और कैमरों के सामने कई शानदार पोज दिए।आलिया भट्ट ने अपनी ये तस्वीरें खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।फैंस ने उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ की। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। वायरल वीडियो में यह दावा किया गया कि जब आलिया पोज दे रही थीं, तब कुछ फोटोग्राफर्स दूसरी दिशा में देख रहे थे। इस पर अलग-अलग राय सामने आई- कुछ ने इसे गलत समझा, जबकि कई फैंस ने कहा कि दूसरी तरफ से उनकी तस्वीरें ली जा रही थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें और वीडियो

Cannes Festival 2026 में आलिया भट्ट के लुक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इंस्टाग्राम और एक्स (Twitter) पर उनके फोटो और वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।फैंस ने उन्हें “स्टनिंग”, “ग्लैमरस” और “इंटरनेशनल स्टार” तक कहा।वहीं कुछ लोगों ने उन्हें लेकर नकारात्मक कमेंट्स भी किए, लेकिन कुल मिलाकर उनका लुक चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोगों को क्यों आई ऐश्वर्या राय की याद?

जैसे ही आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल हुईं, लोगों को ऐश्वर्या राय की याद आ गई। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने Cannes Festival में भारत को ग्लोबल पहचान दिलाई है। ऐश्वर्या ने पहली बार अपनी फिल्म देवदास के प्रमोशन के दौरान Cannes में हिस्सा लिया था, जहां उनके साथ शाहरुख खान भी मौजूद थे।इसके बाद वह कई बार इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल का हिस्सा बनीं और हर बार उनका लुक सुर्खियों में रहा। ऐश्वर्या राय लंबे समय तक L’Oréal Paris की ग्लोबल एंबेसडर रही हैं और Cannes में उनकी मौजूदगी को एक आइकॉनिक मोमेंट माना जाता है। इसी वजह से जब इस बार आलिया भट्ट का लुक वायरल हुआ, तो फैंस को ऐश्वर्या की झलक महसूस हुई।

 L’Oréal Paris और ग्लोबल सितारों की मौजूदगी

इस साल Cannes Festival 2026 में L’Oréal Paris की ओर से कई ग्लोबल सेलिब्रिटीज नजर आए। इनमें आलिया भट्ट के साथ वियोला डेविस, ईवा लोंगोरिया, हेलेन मिर्रेन, जेन फोंडा और हाइडी क्लम जैसी इंटरनेशनल हस्तियां शामिल रहीं। यह इवेंट फैशन, ग्लैमर और फिल्म इंडस्ट्री का बेहतरीन संगम बन चुका है, जहां हर साल नए ट्रेंड और स्टाइल देखने को मिलते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी: ई-मेल से शुरू हुआ प्यार, इंस्टाग्राम तक पहुंची तकरार

गुरु प्रदोष: कर्ज मुक्ति और विवाह बाधा दूर करने के लिए आज शाम जरूर करें…ये विशेष उपाय

आज का राशिफल : वृष और मेष समेत इन राशियों के व्यापारियों की लगेगी लॉटरी

म्यांमार में मिला रहस्यमयी सांप, बदलते रंग-रूप से वैज्ञानिक भी हैरान

वाराणसी में सुनारों का अनोखा विरोध, दुकानें बंद कर सड़क पर बेची ‘झालमुरी’

बेटियों ने निभाया पुत्र धर्म, पूरे गांव के लिए बनीं मिसाल

 

Patna
Entertainment

अनंत सिंह की बेटी की शादी, शाही लुक में दिखे दूल्हे ऋषिकेश

Patna: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। शादी की भव्य तैयारियों के बीच दूल्हे ऋषिकेश कुमार का शाही अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। गुलाबी शेरवानी, आकर्षक पगड़ी और पारंपरिक गहनों से सजे ऋषिकेश की पहली तस्वीर सामने आते ही […]

Read More
Our Radha Serial
Entertainment

‘हमारी राधा’ में बेटे के लिए गिरधर से मदद मांगेगी राधा

Our Radha Serial: टेलीविजन दर्शकों के पसंदीदा शो ‘हमारी राधा’ में आने वाले दिनों में रिश्तों, जिम्मेदारियों और एक मां के संघर्ष की भावुक कहानी देखने को मिलेगी। अनमोल टीवी के इस पहले ओरिजिनल फिक्शन शो में राधा की जिंदगी एक बार फिर मुश्किलों से घिरने वाली है। इस बार उसकी सबसे बड़ी चिंता अपने […]

Read More
Mumbai
Entertainment

अनिल कपूर के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपने क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को लेकर चर्चा में हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे इस शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो की सफलता से उत्साहित अनिल कपूर ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि कार्यक्रम परिवारों […]

Read More
दिल जीत ले गया अखिलेश का अंदाज़, मासूम बच्ची संग वीडियो वायरल तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर? 61 की उम्र में मिला ‘सच्चा प्यार’ IPL-2026 के शानदार प्रदर्शन के बूते टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे सकता है यह बल्लेबाज वो खिलाड़ी जो IPL में बनाता है धुंआधार रन, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मैचों में रहा फिसड्डी