म्यांमार में मिला रहस्यमयी सांप, बदलते रंग-रूप से वैज्ञानिक भी हैरान

म्यांमार

बदलते रंग-रूप और रहस्यमयी पहचान से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

म्यांमार में वैज्ञानिकों ने सांप की एक नई और रहस्यमयी प्रजाति की खोज की है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। इस रहस्यमयी जीव का नाम अयेयारवाडी पिट वाइपर रखा गया है, जो अयेयारवाडी नदी के नाम पर आधारित है। इस सांप की सबसे बड़ी खासियत इसकी बदलती बनावट है कभी यह पूरी तरह हरा और बिना निशानों के दिखाई देता है, तो कभी इसके शरीर पर गहरे धब्बे नजर आते हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग इसे मजाकिया तौर पर “इच्छाधारी सांप” तक कहने लगे हैं।

ये भी पढ़े

बेटियों ने निभाया पुत्र धर्म, पूरे गांव के लिए बनीं मिसाल

दो प्रजातियों जैसी दिखने वाली एक नई खोज

वैज्ञानिकों के अनुसार यह सांप ट्रिमेरेसुरस समूह से संबंधित है, जिसमें पहले से ही कई जटिल और मिलते-जुलते पिट वाइपर शामिल हैं। शोधकर्ताओं को यह सांप उस इलाके में मिला जहां पहले से दो अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती हैं…

  • रेडटेल पिट वाइपर (चमकीला हरा और बिना धब्बों वाला)
  • मैंग्रोव पिट वाइपर (गहरे धब्बों वाला शरीर)

नई प्रजाति में इन दोनों के लक्षण दिखाई दिए, जिससे शुरुआत में वैज्ञानिक भी भ्रम में पड़ गए।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

पहले लगा हाइब्रिड, फिर डीएनए ने खोला राज

शुरुआत में शोधकर्ताओं को लगा कि यह किसी दो प्रजातियों का मिश्रण (हाइब्रिड) हो सकता है। लेकिन जब इसका डीएनए विश्लेषण किया गया तो नतीजे चौंकाने वाले थे यह कोई मिश्रण नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र और नई प्रजाति है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पूर्वजों में कभी अन्य प्रजातियों के साथ जीन आदान-प्रदान हुआ होगा, जिसकी वजह से इसकी बनावट इतनी विविध दिखाई देती है।

ये भी पढ़े

कुछ दिनों में दम तोड़ देगा सेक्स… अब बदलने लगी है इसकी परिभाषा

पारंपरिक पहचान पर सवाल, विज्ञान में नया मोड़

इस खोज ने जीवों की पहचान के पारंपरिक तरीकों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब तक किसी भी प्रजाति की पहचान उसके बाहरी स्वरूप से की जाती थी, लेकिन अयेयारवाडी पिट वाइपर ने साबित किया कि केवल दिखावट हमेशा सही संकेत नहीं देती। विशेषज्ञों का कहना है कि म्यांमार जैसे जैव विविधता से भरपूर क्षेत्रों में अभी भी कई अनदेखी और रहस्यमयी प्रजातियां मौजूद हो सकती हैं, जिनकी खोज भविष्य में विज्ञान को और नई दिशा दे सकती है।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़


Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

वाराणसी में सुनारों का अनोखा विरोध, दुकानें बंद कर सड़क पर बेची ‘झालमुरी’

बेटियों ने निभाया पुत्र धर्म, पूरे गांव के लिए बनीं मिसाल

 प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच

पेपर लीक से परेशान छात्रों को आनंद सर की सलाह, हार मत मानो

छलका भाई का दर्द, अखिलेश ने जो कहा वो सुनकर नम हो जाएंगी आपकी भी आंखें…

Spread the love

homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More
Arunachal Pradesh
International

अरुणाचल के चांगलांग में उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद और चार घायल

Arunachal Pradesh: भारत-म्यांमार सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में असम राइफल्स के एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा […]

Spread the love
Read More
International

वैश्विक होड़ के बीच आपसी निर्भरता एक बड़ी सच्चाई- जयशंकर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्च स्तरीय सप्ताह के समापन पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित एशिया सोसाइटी के मंच पर वैश्विक भू-राजनीति को लेकर भारत का दृष्टिकोण साझा किया। विदेश मंत्री ने वर्तमान दुनिया की गंभीर और चुनौतीपूर्ण स्थिति का खाका खींचते हुए विभिन्न वैश्विक संघर्षों […]

Spread the love
Read More