WPL 2027: आज तय होंगे रिटेन खिलाड़ी, 28 अक्टूबर को ऑक्शन

WPL 2027: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के लिए सभी पांच फ्रेंचाइजी आज अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करेंगी। इसके बाद टीमों की नजरें आगामी ऑक्शन पर होंगी, जिसका आयोजन 28 अक्टूबर को कोच्चि में किया जाएगा।

WPL में एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड रख सकती है। इनमें अधिकतम छहविदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। रिटेंशन लिस्ट सामने आने के बाद यह तस्वीर भी साफ हो जाएगी कि कौन-सी टीम किन खिलाड़ियों को अपने कोर ग्रुप में बनाए रखना चाहती है और किन खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है।

28 अक्टूबर को होगा ऑक्शन

WPL 2027 का ऑक्शन अगले महीने 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सभी टीमों के स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया जाएगा। WPL 2027 सीजन 14 जनवरी से सात फरवरी तक खेले जाने की जानकारी दी गई है।

ये भी पढें

ईशा सिंह ने जीता रजत पदक, मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से हुई बाहर

इन पांच टीमों के बीच होगा मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग में फिलहाल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स शामिल हैं। रिटेंशन लिस्ट में इन टीमों के कई बड़े खिलाड़ियों पर नजर रहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पिछले सीजन की चैंपियन रही है और वह अपने मजबूत कोर को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं मुंबई इंडियंस भी अपने पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए टीम में बदलाव कर सकती है।

यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स पर नजर

पिछले सीजन यूपी वॉरियर्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। ऐसे में टीम ऑक्शन में नए खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं पर दांव लगा सकती है। गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए विदेशी खिलाड़ियों का संयोजन भी अहम रहने वाला है। रिटेंशन लिस्ट के बाद इन दोनों टीमों की रणनीति को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Bigg Boss 20: यंग DSA की मुश्किल बढ़ी, आसिफ-आम्रपाली हुए नाराज

ईशा सिंह ने जीता रजत पदक, मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से हुई बाहर

अखिलेश यादव के बड़े ऐलान, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

ईरान पर अमेरिकी हमले का नया दौर? ट्रंप ने कहा- बहुत जल्द जीतेंगे यह जंग

कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई भगत सिंह जी की जयंती

 

 

 

Spread the love

One thought on “WPL 2027: आज तय होंगे रिटेन खिलाड़ी, 28 अक्टूबर को ऑक्शन”

Comments are closed.

Aichi-Nagoya
Sports

ईशा सिंह ने जीता रजत पदक, मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से हुई बाहर

Aichi-Nagoya: भारत की ईशा सिंह ने सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में बहुत कम अंतर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई और उन्हें शूट-ऑफ के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से बाहर हो गई। फाइनल में, 50 शॉट्स […]

Spread the love
Read More
Sports

सचिन से तुलना पर बोले विराट, ‘ईगो आया तो सब खत्म’

Virat Kohli: विराट कोहली का नाम जब भी रिकॉर्ड बुक में ऊपर आता है, क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर से उनकी तुलना शुरू हो जाती है। दोनों भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित बल्लेबाजों में शामिल हैं और कोहली कई मामलों में सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। लेकिन खुद विराट कोहली इस […]

Spread the love
Read More
Sports

रोहित-कोहली के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड, 18 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

IND vs WI ODI भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का भारतीय क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि लंबे समय बाद रोहित शर्माऔर विराट कोहली एक […]

Spread the love
Read More