छलका भाई का दर्द, अखिलेश ने जो कहा वो सुनकर नम हो जाएंगी आपकी भी आंखें…

Untitled 5 copy
  • सैफई से लेकर लखनऊ तक प्रतीक की चर्चा लेकिन मुंह नहीं खोल रहे सपा के कार्यकर्ता

नया लुक ब्यूरो

भले ही सामाजिक रूप से सपा मुखिया अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के बीच अनबन दिखती थी, लेकिन दोनों में बैर या कटुता का भाव नहीं था। विभिन्न मतभेदों के बाद जब दोनों एक दूसरे से मिलते थे तो रिश्तों में बहुत ही गर्मजोशी हुआ करती थी। बताते चलें कि अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी के पुत्र हैं। वहीं प्रतीक यादव मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद परिवार के निजी रिश्तों में हमेशा संतुलन बना रहा। यही वजह रही कि जब प्रतीक यादव बीमार हुए, तो अखिलेश स्वयं अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेने गए। गौरतलब है कि प्रतीक यादव पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह के साथ सैफई जाकर रहा करते थे, वहीं अखिलेख राजधानी में रहकर पार्टी का काम-काज संभालते थे। फिटनेस प्रेमी प्रतीक राजधानी में अपना एक जिम ‘फिटनेस प्लानेट’ के नाम से संचालित करते थे।

ये भी पढ़े

फिटफाट और चुस्त-दुरुस्त प्रतीक के मौत की खबर से मचाई सनसनी

उनके मौत की खबर सुनकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव ने जो कहा, वो पढ़कर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं। अखिलेश ने कहा कि प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं रहे, यह अत्यंत दुखद है। वे एक युवा थे और बचपन से ही अपने स्वास्थ्य, जीवन और भविष्य को लेकर आगे बढ़ने की इच्छा रखते थे। वे एक मेहनती और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे, जो अपने प्रयासों से जीवन में कुछ हासिल करना चाहते थे। उनका असमय निधन बेहद पीड़ादायक है। हम कानून और प्रक्रिया का सम्मान करते हैं। जो भी कानूनी प्रक्रिया है और परिवार जो निर्णय लेगा, हम उसके अनुसार कार्य करेंगे। आज की परिस्थितियों को हम बदल नहीं सकते। करीब दो महीने पहले मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। उस समय भी मैंने उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सलाह दी थी। कई बार वित्तीय या कारोबारी परेशानियों के कारण व्यक्ति मानसिक रूप से प्रभावित हो जाता है, और ऐसे हालात में वह टूट भी सकता है। अब वे हमारे बीच नहीं हैं। परिवार जो भी निर्णय लेगा, हम उसका सम्मान करेंगे।

ये भी पढ़े

400 करोड़ का जमीन घोटालाः पूर्व ADM सहित कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर FIR

कौन थे प्रतीक यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) से संस्थापक-संरक्षक मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। वह बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे। खबरों के अनुसार प्रतीक की तबीयत बुधवार तड़के अचानक खराब हो गई। लगातार बिगड़ती स्थिति के बाद सुबह छह बजे उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें देखा और मृत घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद ही उनका शव एंबुलेंस से पोस्मार्टम हाउस भेज दिया गया। प्रतीक की मौत के बाद राजनीतिक हलके में उनके तलाक और अपर्णा के साथ सम्बन्धों की चर्चा जोरों पर चल रही है।

ये भी पढ़े

सपा संस्थापक के दूसरे बेटे की मौत, मुलायम-साधना के प्रतीक नहीं रहे

फेफड़े की बीमारी से ग्रसित थे प्रतीक

परिजनों के मुताबिक प्रतीक यादव काफ़ी समय से फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित थे। कुछ दिन पहले एक सप्ताह के लिए वो मेदांता में भर्ती किए गए थे। प्रतीक आज तड़के अचानक बेहोश हो गए तो उनके साले और अपर्णा के भाई अमन सिंह विष्ट उनको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। खबर है कि प्रतीक के मौत वाली रात अपर्णा शहर से बाहर थी।


Spread the love

One thought on “छलका भाई का दर्द, अखिलेश ने जो कहा वो सुनकर नम हो जाएंगी आपकी भी आंखें…”

Comments are closed.

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More