दो टूक : बंगाल के बाद UP और 2029 के लोस चुनाव में अब भगवा बनेगा चुनावी हथियार

बंगाल

राजेश श्रीवास्तव

बंगाल में ऐतिहासिक जीत, पुडुचेरी में BJP-NDA की सत्ता बरकरार और असम में हिमंता बिस्वा सरमा सरकार की लगातार तीसरी बार भारी सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी अब राष्ट्रीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ते हुए अब पूरे भारत के नक्शे में भगवा हथियार बढ़ चढ़ कर प्रचारित कर रही है। सूत्रों की माने तो पार्टी का नया कैंपेन भी अगली बार इसी पर आधारित कर बनाने की योजना है, जहां BJP शासित या NDA समर्थित राज्य भगवा से चिह्नित किए जायेंगे और हर जगह कमल का निशान अंकित कर उसे प्रसारित और प्रचारित किया जाएगा। BJP का दावा है कि, आज देश के 28 राज्यों में से 20 से अधिक राज्यों में या तो BJP की सरकार है या NDA गठबंधन की सरकार। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, बंगाल, पुडुचेरी, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, मेघालय और ओडिशा शामिल हैं। जबकि कांग्रेस अब मात्र चार से पाँच राज्यों तक सिमट गई है,जबकि NDA के पास राज्यसभा में भी स्पष्ट बहुमत है। बंगाल, पुडुचेरी और असम की जीत ने राज्यसभा अंकगणित को और मजबूत कर दिया है।

तमिलनाडु में बनी नई सरकार, लेकिन कर्नाटक सरकार को लगा तगड़ा झटका

सूत्रों की माने तो भगवा नक्शा अब BJP का चुनावी हथियार बनने जा रहा है। अगले चुनाव अभियान के लिए BJP ने इस भगवा नक्शे को अपने आगामी चुनावी प्रचार का मुख्य हथियार बना लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 2026 के बचे हुए राज्य चुनावों और अगले साल 2027 के यूपी चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में यह नक्शा हर रैली, रोड-शो, सोशल मीडिया और टीवी डिबेट का केंद्र रहेगा। दरअसल BJP का मानना है कि देश की जनता को यह दिखाना है कि जहां BJP है, वहां विकास, सुरक्षा और सुशासन है। कांग्रेस शासित राज्य पिछड़ रहे हैं। यह नक्शा सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि 2029 में अबकी बार 400 पार से आगे ‘500 पार’ का रोडमैप है। पार्टी का आकलन है कि, राज्यसभा में NDA की बढ़ती ताकत से केंद्र में कोई भी विधेयक आसानी से पास हो सकेगा और विपक्ष की अड़ंगा लगाने की नीति बेकार हो जाएगी।

ये भी पढ़े

40 साल की महिला की बोल्ड रील पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वहीं, पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को भी योगी-हिमंता की राह पर ही पार्टी देख रही है और बंगाल की जीत के बाद सबसे बड़ी चर्चा यह है कि क्या शुभेंदु अधिकारी अब योगी आदित्यनाथ और हिमंता बिस्वा सरमा की राह पर चलकर राष्ट्रीय स्तर के ‘स्टार’ चेहरा बनेंगे। शुभेंदु ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद बंगाल में ‘योगी मॉडल’ लागू करने के संकेत दिए हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि बंगाल अब उत्तर प्रदेश और असम की तरह विकास और कानून-व्यवस्था का प्रतीक बनेगा। घुसपैठ, माफिया और सांप्रदायिक हिसा का अंत होगा। पार्टी हाईकमान शुभेंदु को ‘बंगाल के योगी’ के रूप में प्रोजेक्ट करने की रणनीति बना चुका है। अगले कुछ महीनों में शुभेंदु को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में ज्यादा जगह दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पहले ही उन्हें ‘बंगाल का भविष्य’ बता चुके हैं। शुभेंदु यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह सख्त और हिमंता बिस्वा की तरह रणनीतिकार हैं। 2029 तक वे पूर्वी भारत के सबसे बड़े चेहरे बन सकते हैं। मतलब साफ है कि BJP का भगवा रंग अब भारत का नया राष्ट्रीय रंग बन चुका है।

ये भी पढ़े

तमिलनाडु में बनी TVK सरकार, थलपति विजय ने ली CM पद की शपथ, नौ मंत्रियों ने भी संभाली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी में अभी से 2029 के लोकसभा चुनाव की दौड़ शुरू हो चुकी है। चुनाव के मामले में दूसरी पार्टियों से BJP हमेशा एक कदम आगे रहती है। बंगाल, पुडुचेरी और असम की जीत के बाद BJP की रणनीति स्पष्ट है, भगवा नक्शे के जरिए विकास की कहानी गढ़ना, राज्यसभा पर कब्जा बनाए रखना और शुभेंदु अधिकारी जैसे नए चेहरों को योगी-हिमंता लाइन पर आगे बढ़ाना। अब सवाल यह है कि यह भगवा साम्राज्य 2029 तक कितना और फैलता है और शुभेंदु अधिकारी इसमें और कितनी बड़ी भूमिका निभाते हैं। मगर इन चेहरों को BJP 2029 के लोकसभा चुनाव प्रचार और उससे पहले के यूपी पंजाब में भी पूरी तरह आगे कर चलेगी। उधर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो भगवा के सबसे बड़े अलंबरदार हैं वह भी आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस चुके हैं, उन्हें किसी समीकरण की जरूरत नहीं वह खुद भगवा की पहचान हैं। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले की काट के लिए बीजेपी मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है। यूपी में योगी मंत्रिमंडल में विस्तार की कवायद तेज हो गई है। BJP विस्तार के बहाने जातीय संतुलन की बाजीगरी करके जहां PDA को धराशायी करेगी वहीं भगवा झंडे को यूपी में तीसरी बार स्थापित करने जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

BLACK SUNDAY: तीन घटनाओं से अय़ोध्या में चार की मौत, छह गम्भीर

तमिलनाडु में बनी नई सरकार, लेकिन कर्नाटक सरकार को लगा तगड़ा झटका

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

 

Spread the love

One thought on “दो टूक : बंगाल के बाद UP और 2029 के लोस चुनाव में अब भगवा बनेगा चुनावी हथियार”

Comments are closed.

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में नया अपडेट, राहुल गांधी ने माता-पिता से की बात

Mumbai: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मामले में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बातचीत करने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि राहुल गांधी ने परिवार से घटना की जानकारी ली और मदद का […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business homeslider

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते […]

Spread the love
Read More