
घुसपैठ और ड्रग तस्करी रोकने पर जोर, नेपाल के अधिकारियों संग की बैठक
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: सशस्त्र सीमा बल (SSB) की नवागत IG मीनू चौधरी ने बुधवार को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सोनौली क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को अवैध घुसपैठ व तस्करी रोकने के सख्त निर्देश दिए। IG ने 22 वीं वाहिनी SSB की सोनौली BOP (बॉर्डर आउट पोस्ट) का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमुख चेक प्वाइंटों पर चल रही सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और जांच प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।
सुरक्षा एजेंसियों और नेपाल के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक
निरीक्षण के बाद IG मीनू चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा पर तैनात विभिन्न सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में नेपाल के अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य फोकस सीमा पर अवैध घुसपैठ को रोकने, नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और सीमा पार से होने वाले अन्य अपराधों की रोकथाम पर था। IG ने जोर देकर कहा कि सीमा सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए और खुफिया सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए।
ये भी पढें
‘महराजगंज जिले से सटी 84 किमी लंबी सीमा बेहद संवेदनशील’
सुरक्षा अधिकारियों को संबोधित करते हुए IG ने कहा कि भारत-नेपाल का लगभग 84 किलोमीटर लंबी सीमा क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रविरोधी तत्वों की किसी भी अवैध गतिविधि और घुसपैठ पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। तस्करी तथा सीमा अपराधों पर लगातार और कड़ी नजर रखी जानी चाहिए। इस दिशा में सीमा की सुरक्षा में SSB की भूमिका सबसे अहम है।”
इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) का किया निरीक्षण
सुरक्षा समीक्षा के बाद, IG मीनू चौधरी ने करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ICP के निर्माण कार्य की प्रगति और वहां प्रस्तावित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
साथ ही संबंधित अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पूरे दौरे और बैठक के दौरान SSB और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका
कस्टम्स मुख्यालय लखनऊ ने स्क्रैप मामले में बैठाई जांच
बेलवाकाजी इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर समापन
नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार
चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित


One thought on “SSB की IG मीनू चौधरी ने आज सोनौली बार्डर का दौरा कर सुरक्षा का लिया जायजा”
Comments are closed.