तमिलनाडु में बनी TVK सरकार, थलपति विजय ने ली CM पद की शपथ, नौ मंत्रियों ने भी संभाली जिम्मेदारी

राज्यपाल बनाम विजय विवाद

नई दिल्ली। चेन्नई में आज तमिलनाडु की राजनीति का ऐतिहासिक दिन देखने को मिला, जब अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता हासिल की है। शपथ ग्रहण समारोह में थलपति विजय के साथ नौ नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

  1. एन. आनंद
  2. आधव अर्जुन
  3. डॉ. के.जी. अरुणराज
  4. के.ए. सेंगोट्टैयन
  5. पी. वेंकटरामनन
  6. आर. निर्मलकुमार
  7. राजमोहन
  8. डॉ. टी.के. प्रभु
  9. एस. कीर्तना

चुनाव में TVK ने सबको चौंकाया

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि चार मई को नतीजे घोषित किए गए। चुनाव परिणामों में TVK ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया। राजनीति में नई पार्टी होने के बावजूद TVK ने दिग्गज पार्टियों द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) को पीछे छोड़ दिया। TVK को कुल 108 सीटें मिलीं, जबकि DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटों पर जीत हासिल हुई। इसके अलावा कांग्रेस को पाँच और PMK को चार सीटें मिलीं।

जनता के भरोसे ने बदली राजनीति

थलपति विजय की जीत ने पूरे देश का ध्यान तमिलनाडु की राजनीति की ओर खींच लिया है। एक अभिनेता के रूप में पहले से लोकप्रिय विजय ने राजनीति में कदम रखते ही युवाओं और आम जनता के बीच मजबूत पकड़ बना ली। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने रोजगार, शिक्षा, भ्रष्टाचार और विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जनता ने बदलाव की उम्मीद में TVK पर भरोसा जताया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय अपने चुनावी वादों पर कितना खरा उतर पाते हैं और तमिलनाडु की राजनीति में क्या नया बदलाव लाते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business homeslider

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP का UP अष्टक और हरीश की महत्ता

BJP के राष्ट्रीय संगठन में यूपी अष्टक निर्मित हुआ है। इस अष्टक में हरीश द्विवेदी अब तक सबसे बड़े चेहरे के रूप में स्थापित दिख रहे हैं। यह महत्ता स्वयं में अनगिनत संदेश प्रसारित कर रही है। यह लिखने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि भाजपा संगठन में हरीश द्विवेदी का कद आज एक सामान्य सांसद […]

Spread the love
Read More