पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बड़ा आत्मघाती हमला सामने आया है। चरमपंथियों ने बन्नू जिले के फतेहखेल पुलिस थाने को निशाना बनाते हुए विस्फोटकों से भरी गाड़ी से हमला करने की कोशिश की। इस हमले में कम से कम तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हमलावर विस्फोटकों से लदी गाड़ी लेकर पुलिस थाने के भीतर घुसना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इसके बाद गाड़ी में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के तुरंत बाद चरमपंथियों ने पुलिस थाने पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। दोनों पक्षों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े

40 साल की महिला की बोल्ड रील पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मुख्यमंत्री ने की हमले की निंदा

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद सोहेल अफरीदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मृत पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यह लड़ाई केवल खैबर पख्तूनख्वा की नहीं, बल्कि पूरे पाकिस्तान की लड़ाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में लागू की गई कुछ नीतियों और बंद कमरों में लिए गए फैसलों ने सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है। उन्होंने यह भी कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी और आतंकवाद को खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

सीमा क्षेत्रों में बढ़े आतंकी हमले

गौरतलब है कि हाल के महीनों में अफगानिस्तान सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा इलाके में सुरक्षा बलों पर हमलों में तेजी आई है। लगातार बढ़ती आतंकी घटनाओं ने पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और हमलावरों के नेटवर्क की जांच की जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज बन रहे लाभ के योग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Horoscope मेष : पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। वृषभ : आज किस्मत का साथ […]

Spread the love
Read More
JPSC members
homeslider National

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More