जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा मंत्री की बेटी समेत चार लोगों ने गंवाई जान

JamshedpurNews : झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा शहर के मरीन ड्राइव क्षेत्र में एनएच हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

हादसे में तृषा सिंह की मौत की जानकारी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जमशेदपुर के एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन हो गया। उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

हादसे की खबर सामने आने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोyरेन ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए हादसे में उनकी साथी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत अन्य लोगों के निधन की खबर बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतान को खोने का दुख शब्दों से परे होता है। उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई थी। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कार की रफ्तार कितनी थी, इसकी जांच की जा रही है। स दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

बेलवाकाजी इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर समापन

SSB की IG मीनू चौधरी ने आज सोनौली बार्डर का दौरा कर सुरक्षा का लिया जायजा

कस्टम्स मुख्यालय लखनऊ ने स्क्रैप मामले में बैठाई जांच

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

 

 

Spread the love

One thought on “जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा मंत्री की बेटी समेत चार लोगों ने गंवाई जान”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ में स्कूल वैन चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Lucknow: राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन चालक पर कक्षा 11 की 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान छात्रा को बरामद करने […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

SSB की IG मीनू चौधरी ने आज सोनौली बार्डर का दौरा कर सुरक्षा का लिया जायजा

घुसपैठ और ड्रग तस्करी रोकने पर जोर, नेपाल के अधिकारियों संग की बैठक उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सशस्त्र सीमा बल (SSB) की नवागत IG मीनू चौधरी ने बुधवार को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सोनौली क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को अवैध घुसपैठ व तस्करी […]

Spread the love
Read More
Telangana
Crime News homeslider National

कैसा घोर कलयुग! बेटे के द्वार पर मां बाप का धरना

Telangana  के मियापुर स्थित इंदिरा रेड्डी ऑलविन कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने ही बेटे और बहू के खिलाफ उनके मकान के बाहर धरना दिया। दंपत्ति का आरोप है कि बेटे और बहू ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और कथित तौर पर घर से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग दंपत्ति की […]

Spread the love
Read More