heat stroke prevention tips India : गर्मी का कहर जारी, बचना है तो जरूर करें ये उपाय

WhatsApp Image 2026 04 22 at 3.18.19 PM

देश में भीषण गर्मी का कहर: डॉक्टरों ने कहा जान बचानी है तो न भूलें ये उपाय

heat stroke prevention tips India :  इस भीषण गर्मी का असर सीधे लोगों की सेहत पर पड़ रहा है, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे मौसम में सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है, वरना लापरवाही भारी पड़ सकती है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी में शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पानी की कमी से होता है। इसलिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण नियम है कि खुद को हमेशा हाइड्रेटेड रखा जाए।

ये भी पढ़े

ICC ODI Rankings में बड़ा बदलाव: बांग्लादेशी खिलाड़ियों को मिला जबरदस्त फायदा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

घर, ऑफिस या बाहर कहीं भी हों, पानी की बोतल हमेशा अपने साथ रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी और बेल का शरबत जैसी प्राकृतिक ड्रिंक्स भी शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं। गर्मी में डाइट का भी खास ध्यान रखना चाहिए। भारी और तैलीय भोजन से बचना चाहिए क्योंकि यह शरीर में गर्मी बढ़ाता है।

ये भी पढ़े

saunf ka pani: वजन घटाने और पाचन सुधार का आसान देसी उपाय

इसके बजाय हल्का और आसानी से पचने वाला खाना जैसे फल, सलाद और दही का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे शरीर एनर्जेटिक भी रहता है और गर्मी का असर कम होता है।दिन के समय खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान सूरज की किरणें सबसे ज्यादा तेज होती हैं। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें, साथ ही सिर को स्कार्फ या टोपी से ढककर रखें।

ये भी पढ़े

Strait of Hormuz : होर्मुज पार कर भारत पहुंचा ‘देश गरिमा’, तनाव के बीच राहत

छाते का इस्तेमाल भी बेहद फायदेमंद होता है। हीट स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण जैसे सिर दर्द, चक्कर आना, कमजोरी और उल्टी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत ठंडी जगह पर जाएं और शरीर को ठंडा करने की कोशिश करें। थोड़ी सी सावधानी और सही दिनचर्या अपनाकर आप इस भीषण गर्मी से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं और गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

 

 

Spread the love

Perfume Side Effects
Health

खुशबू के पीछे छिपा खतरा? गर्दन पर परफ्यूम लगाने की आदत को लेकर कैंसर रिसर्चर की चेतावनी

Perfume Side Effects : परफ्यूम और इत्र का इस्तेमाल ज्यादातर लोग अपनी पर्सनैलिटी और खुशबू के लिए करते हैं। खासकर बाहर जाने से पहले कई लोग गर्दन के पास परफ्यूम स्प्रे करते हैं। लेकिन अब एक कैंसर रिसर्चर ने लोगों को इस आदत को लेकर सावधान किया है। उनका कहना है कि परफ्यूम में मौजूद […]

Spread the love
Read More
Effect of alcohol
Health Lifestyle

शराब लिवर ही नहीं दिल को भी करती है नुकसान, बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा

हार्ट को स्वस्थ रखना है तो शराब से रहें दूर Effect of alcohol on the heart: शराब को लेकर अक्सर यह चर्चा होती रहती है कि थोड़ी मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होता, बल्कि कुछ लोग इसे दिल की सेहत के लिए फायदेमंद भी मानते हैं। खासकर रेड वाइन को लेकर […]

Spread the love
Read More
Paan and Cancer
Health

क्या पान खाने से होता है कैंसर? जानिए सादा पान और तंबाकू वाले पान में क्या है बड़ा अंतर

Paan and Cancer : भारत में पान खाने की परंपरा काफी पुरानी है। कई लोग भोजन के बाद स्वाद और ताजगी के लिए पान खाते हैं, जबकि कुछ लोगों की यह रोजमर्रा की आदत बन चुकी है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या पान खाने से कैंसर हो सकता है? […]

Spread the love
Read More