ICC ODI Rankings में बड़ा बदलाव: बांग्लादेशी खिलाड़ियों को मिला जबरदस्त फायदा

WhatsApp Image 2026 04 22 at 2.50.27 PM 1

ICC ODI Rankings : वनडे रैंकिंग एक बार फिर अपडेट कर दी गई है और इस बार बांग्लादेश के खिलाड़ियों के लिए यह काफी शानदार साबित हुआ है। हाल ही में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के बाद कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि टॉप 10 बल्लेबाजों में बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन मिड-ऑर्डर और लोअर रैंकिंग खिलाड़ियों को इस बार अच्छा खासा फायदा मिला है। खासकर बांग्लादेश के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से ICC रैंकिंग में सुधार किया है।

ये भी पढ़े

West Indies domestic cricket incident : हेलमेट में गेंद लगने से जेरेमिया लुईस गंभीर, खतरे में जान

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्लादेश के युवा बल्लेबाज तंजीद हसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी का असर उनकी रैंकिंग पर साफ दिखा और वे 14 स्थान की छलांग लगाकर अब 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं तौहीद हृदोय ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांच स्थानों की बढ़त हासिल की और अब 26वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजों की बात करें तो बांग्लादेश के स्पिनर रिशाद हुसैन ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। उन्हें 10 स्थानों का फायदा मिला है और वे अब 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें 32 स्थानों की बड़ी छलांग मिली और वे 64वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़े

MKStalinComingAgain: DMK की रणनीति बदली, क्या स्टालिन फिर लौटेंगे?

वहीं टॉप रैंकिंग की बात करें तो न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल अभी भी नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बने हुए हैं, जिनकी रेटिंग 823 है। भारत के विराट कोहली 791 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान तीसरे स्थान पर और भारत के रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं। शुभमन गिल भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान अभी भी नंबर 1 पर बने हुए हैं। उनके बाद इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज का नाम आता है। इस बार की रैंकिंग से यह साफ हो गया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छोटे देशों के खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से बड़ी छलांग लगा सकते हैं।

Spread the love

One thought on “ICC ODI Rankings में बड़ा बदलाव: बांग्लादेशी खिलाड़ियों को मिला जबरदस्त फायदा”

Comments are closed.

Sports

स्टीव स्मिथ के 11 हजार टेस्ट रन पूरे, द्रविड़ को पछाड़ा

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में स्मिथ ने 11 हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए। वह टेस्ट क्रिकेट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे और दुनिया के 12वें बल्लेबाज […]

Spread the love
Read More
Sports

पहले T20 में दो ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

New Delhi:  न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग-11 में कुछ अहम बदलाव कर सकती है। न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया दो ऑलराउंडर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है। ऐसे में अक्षर पटेल की जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की संभावना […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
Sports

वैभव सूर्यवंशी पर सैंटनर का बड़ा बयान, बोले- रोकना आसान नहीं होगा

Vaibhav Suryavanshi: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा है कि अगर उन्हें भारत की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलता है, तो उन्हें रोकना गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से […]

Spread the love
Read More