स्वस्थ शरीर के लिए स्वामी रामदेव की सलाह- प्रतिदिन पिएं छाछ

bm 1773201866

गर्मी के मौसम में ठंडक देने वाली देसी ड्रिंक्स की बात करें तो छाछ यानी छाछ सबसे ऊपर आती है। यह सिर्फ स्वादिष्ट पेय नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। योग गुरु बाबा रामदेव  के अनुसार अगर रोजाना सीमित मात्रा में छाछ का सेवन किया जाए तो शरीर में पोषण की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। छाछ बनाने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। दही में थोड़ा पानी मिलाकर उसे हल्का मथ लिया जाए तो ताजगी भरी छाछ तैयार हो जाती है। इसे और हेल्दी बनाने के लिए इसमें पुदीना, भुना जीरा या काला नमक मिलाया जा सकता है। इससे इसका स्वाद बढ़ने के साथ-साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

विशेषज्ञों के अनुसार छाछ पेट को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में छाछ का सेवन इन समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक माना जाता है। अगर छाछ में पुदीना मिलाया जाए तो यह शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है। वहीं धनिया की चटनी के साथ छाछ पीने से भूख बढ़ाने में मदद मिलती है। भुना जीरा और काला नमक डालने से पेट की गड़बड़ी, गैस और सुस्ती जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें

IGRS रैंकिंग में महराजगंज पुलिस प्रदेश में पहले स्थान पर

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आयुर्वेद के अनुसार छाछ को गुड़ के साथ भी लिया जा सकता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। हालांकि आयुर्वेद में यह भी सलाह दी जाती है कि किसी भी चीज का सेवन संतुलित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। आज के समय में कई लोगों के शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी देखने को मिलती है। खासतौर पर विटामिन बी-12 और विटामिन डी की कमी से थकान, कमजोरी, चक्कर आना और ध्यान कम लगना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में दही और छाछ जैसे डेयरी उत्पाद शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद कर सकते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए छाछ और दही का महत्व और भी बढ़ जाता है। क्योंकि उनके आहार में कई पोषक तत्व सीमित मात्रा में मिलते हैं। ऐसे में छाछ को रोजाना की डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि छाछ कोई चमत्कारी दवा नहीं है, बल्कि यह एक पोषक पेय है। इसलिए इसे संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के साथ ही लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Chaitra Navratri 19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि, पहले दिन करें ये शुभ काम

One thought on “स्वस्थ शरीर के लिए स्वामी रामदेव की सलाह- प्रतिदिन पिएं छाछ”

Comments are closed.

Varanasi
Health

हार्ट इंडिया कानक्लेव 2026: 100 से अधिक विशेषज्ञों ने की शिरकत

Varanasi:  वाराणसी में आयोजित हार्ट इंडिया कॉन्क्लेव 2026 में देश के विभिन्न हिस्सों से ह्रदय रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। आयोजक सचिव डॉ आलोक कुमार सिंह ने बताया की अनियमित जीवन शैली, तनाव युक्त जीवनशैली, नींद का पूरा नहीं होना, सिगरेट स्मोकिंग के वजह से हार्ट अटैक कम उम्र में हो रहा हैं जो कि […]

Read More
Hypnic jerk
Health

सोते समय गिरने जैसा झटका क्यों लगता है? जानें वजह

Hypnic jerk: कई बार रात में सोते समय अचानक ऐसा महसूस होता है, जैसे हम किसी ऊंचाई से नीचे गिर रहे हों। इसी एहसास के साथ हाथ-पैर या पूरा शरीर झटके से हिल जाता है और नींद खुल जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह अनुभव […]

Read More
Health National

अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस के दोबारा इस्तेमाल पर रोक, केंद्र सख्त

Single-use medical device: देश के अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस और डिस्पोजेबल उपकरणों के दोबारा इस्तेमाल पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इस संबंध में आदेश जारी कर अस्पतालों को एक बार इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरणों को दोबारा […]

Read More