यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, अमित शाह का दावा

Lucknow: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा की जीत का दावा किया है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश से माफिया का सफाया कर दिया है और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया है।

अमित शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अभी चुनावी तैयारियों में ढिलाई बरतने का समय नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं को तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ पूरी ताकत से मैदान में उतरना होगा। उन्होंने संगठन की एकजुटता और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव में जीत के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के दौरान फेसबुक लाइव नहीं करने का विशेष अनुरोध किया।

कानून-व्यवस्था में सुधार से बढ़ा निवेश और रोजगार: शाह

गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश में पिछले 10 वर्षों के दौरान हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था के आंकड़े भी पेश किए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में लूट की घटनाओं में 74 प्रतिशत, डकैती में 80 प्रतिशत, दंगों में 70 प्रतिशत और रंगदारी की घटनाओं में 60 प्रतिशत की कमी आई है।

अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाया है। इसका सकारात्मक असर निवेश पर पड़ा है। निवेश बढ़ने से रोजगार के अवसर पैदा हुए और प्रदेश से लोगों का पलायन भी रुका है। उन्होंने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था किसी भी राज्य के विकास की बुनियाद होती है।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना, रामभक्तों पर गोलीबारी का किया जिक्र

अपने संबोधन में अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने 30 अक्टूबर की तारीख का उल्लेख करते हुए वर्ष 1990 में अयोध्या में कारसेवकों और रामभक्तों पर हुई पुलिस फायरिंग की घटना को याद किया। इस घटना के संदर्भ में उन्होंने मुलायम सिंह यादव के तत्कालीन कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जनता तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को पहचान चुकी है। अमित शाह ने कहा कि अखिलेश बाबू, जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

राम मंदिर, अनुच्छेद 370 और तीन तलाक का भी किया जिक्र

गृह मंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि करीब 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ। इसके अलावा अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक की प्रथा खत्म करने का भी उल्लेख किया।

ये भी पढें

करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने नहीं गया पति, नाराज पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दौरान विरोधियों ने देश में अशांति फैलने और खून की नदियां बहने की आशंका जताई थी, लेकिन यह फैसला शांतिपूर्ण तरीके से लागू हुआ। अमित शाह के इस संबोधन से साफ है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व का जोर योगी सरकार के कानून-व्यवस्था के रिकॉर्ड, विकास कार्यों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को चुनावी मुद्दा बनाने पर है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हैलोवीन पर ओरी का डरावना अंदाज, ‘तुम्बाड’ के हस्तर बनकर लूटी महफिल

करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने नहीं गया पति, नाराज पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

कृति सेनन की वर्सेटाइल एक्टिंग ने मचाया धमाल, ‘ऑब्सेशन’ के प्रोमो की हो रही जमकर तारीफ

 

 

 

Crime News Uttar Pradesh

करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने नहीं गया पति, नाराज पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Kanpur: करवाचौथ की तैयारियों के बीच कानपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई। पति के साथ मेहंदी लगवाने जाने की जिद पूरी न होने पर पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। […]

Read More
Education Politics Uttar Pradesh

यूपी में योगी सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती के लिए चरित्र सत्यापन (कैरेक्टर वेरिफिकेशन) से जुड़े नियमों को सख्त कर दिया है। नए दिशानिर्देशों के तहत हिंसक तरीकों से सत्ता परिवर्तन की मांग […]

Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

वृंदावन सेक्टर 1 से 19 क्षेत्र मे संयुक्त रामलीला आयोजन का हुआ निर्णय 

श्रीमद्भागवत के आयोजन का निमंत्रण व जिम्मेदारी दी अध्यक्ष ललित सक्सेना ने वरिष्ठ पत्रकार का जन्मदिन वृंदावन जनसरोकार समिति व व्यापार मंडल ने मनाया – विजय श्रीवास्तव – Lucknow: रविवार को उतरटिया उघोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई इस अवसर पर देवभूमि वृन्दावन जन सरोकार समिति […]

Read More