Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच लखनऊ में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार BJP की सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।
‘तीसरी बार सरकार बनाइए, यूपी में भी लागू करेंगे UCC’
BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश के कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू की जा चुकी है। अब उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में तीसरी बार BJP की सरकार बनाइए, यहां भी समान नागरिक संहिता लागू करेंगे।” अमित शाह के इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। उनके इस ऐलान से साफ संकेत मिलता है कि UCC का मुद्दा BJP के चुनावी एजेंडे में प्रमुखता से शामिल हो सकता है।
ये भी पढें
उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क
2027 के चुनाव में UCC बन सकता है बड़ा मुद्दा
उत्तर प्रदेश की राजनीति में समान नागरिक संहिता का मुद्दा पहले से ही चर्चा में रहा है। अब अमित शाह के ताजा बयान के बाद इस पर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है। BJP इसे अपने प्रमुख एजेंडों में शामिल कर सकती है, वहीं विपक्षी दलों की ओर से भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे व्यक्तिगत मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी प्रावधान लागू करना है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
हैलोवीन पर ओरी का डरावना अंदाज, ‘तुम्बाड’ के हस्तर बनकर लूटी महफिल
उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क
करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने नहीं गया पति, नाराज पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, अमित शाह का दावा
