छीलने के बाद भी ताजी बनी रहेगी मटर, इन 5 स्मार्ट टिप्स से कई दिनों तक रहेगी फ्रेश

peas medium 1847 157

सर्दियों में हरी मटर की भरमार होती है। लोग अक्सर कीमत कम होने पर एक साथ ज्यादा मटर खरीद लेते हैं, लेकिन छीलने के कुछ समय बाद ही उसका रंग फीका पड़ने लगता है और जल्दी खराब होने लगता है। यदि आप कुछ आसान तरीकों का पालन करें तो मटर लंबे समय तक ताजा और क्रिस्पी बनी रह सकती है।

ये भी पढ़े

गुड़-मूंगफली चिक्की बनाने की आसान विधि, कभी न टूटे और न सख्त हो

धोकर सुखाएं

मटर छीलने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। इससे फली का रस और हल्की गंदगी हट जाती है और बैक्टीरिया के पनपने का खतरा कम हो जाता है। धोने के बाद मटर को अच्छी तरह सुखा लें।

एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें

छिली मटर को एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में रखें। इससे नमी नहीं लगेगी और मटर लंबे समय तक फ्रेश रहेगी।

फ्रीजर का इस्तेमाल करें

अगर आप मटर को हफ्तों तक रखना चाहते हैं तो इसे फ्रीजर में रखें। फ्रीजर में स्टोर मटर कई हफ्तों तक खराब नहीं होती और सीधे सब्जी में इस्तेमाल की जा सकती है।

फ्रिज में स्टोर करें

यदि मटर को 2-3 दिन में उपयोग करना है तो इसे फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में रखें।

छोटे बैच में छीलें: मटर को एक साथ ज्यादा छीलने के बजाय छोटे बैच में छीलें ताकि आवश्यकता अनुसार इस्तेमाल कर सकें।

इन आसान टिप्स से आप मटर को लंबे समय तक फ्रेश, स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाए रख सकते हैं।

ये भी पढ़े

2 या 26 फरवरी? विजय-रश्मिका की शादी की डेट पर सस्पेंस

 

Spread the love

Lifestyle

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, घर पर बनाएं रोज एलोवेरा जेल; जानें पूरी विधि

Natural Rose Aloe Vera Gel: चेहरे की खूबसूरती और त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप घर पर तैयार नेचुरल चीजों को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहते हैं, तो रोज एलोवेरा जेल एक आसान विकल्प हो सकता है। इसे […]

Spread the love
Read More
Business Lifestyle

देशभर में बैन होगा ‘सस्ता’ पनीर? त्योहारों से पहले FSSAI का बड़ा एक्शन

Analog cheese: अगर आप बाजार, होटल या रेस्टोरेंट में पनीर की डिश बड़े चाव से खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। त्योहारों के सीजन से पहले एनालॉग पनीर (Analogue Paneer) को लेकर फूड सेफ्टी अथॉरिटी ने सख्ती बढ़ा दी है। कई राज्यों में इस तरह के उत्पाद के खिलाफ कार्रवाई के […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

महिलाओं में हार्ट हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता, इन बदलावों पर दें ध्यान

Heart Health: हाई ब्लड प्रेशर और धमनियों का सख्त होना ऐसी स्थितियां हैं, जो लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को प्रभावित कर सकती हैं। यही वजह है कि इन्हें अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। महिलाओं के लिए खासतौर पर 30 और 40 की उम्र के बीच हार्ट हेल्थ पर ध्यान […]

Spread the love
Read More