गुड़-मूंगफली चिक्की बनाने की आसान विधि, कभी न टूटे और न सख्त हो

chikki

मीठे खाने का मन अक्सर आता है, लेकिन चॉकलेट या बाज़ार की मिठाइयों के बजाय आप घर पर हेल्दी और स्वादिष्ट गुड़-मूंगफली चिक्की बना सकते हैं। इसे लोग गुड़ पट्टी भी कहते हैं। बाजार में मिलने वाली चिक्की में कभी-कभी मिलावट या अतिरिक्त चीनी डाल दी जाती है। वहीं घर पर बनाए जाने पर यह पूरी तरह शुद्ध और स्वादिष्ट बनती है।

बच्चों ने सीखी निबंध लेखन की बारीकियां

सामग्री:

मूंगफली – 200 ग्राम

गुड़ – 200 ग्राम

पानी – 100 ग्राम

देसी घी – 4 चम्मच

इलायची – 8 (पिसी हुई)

चिक्की बनाने की विधि:

मूंगफली रोस्ट करें:
एक कढ़ाई में 1-2 चम्मच घी डालें। मूंगफली को हल्की आंच पर भूनें। तेज आंच पर मूंगफली जल सकती है, इसलिए धीरे-धीरे भूनें। रोस्ट करने से स्वाद बढ़ता है और बाद में चिक्की में कुरकुरापन आता है।

गुड़ की चाशनी तैयार करें:
एक बर्तन में गुड़ के टुकड़े और पानी डालें। धीमी आंच पर गुड़ को पिघलने दें। बीच-बीच में चलाते रहें। जब गुड़ का मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो अंगूठे और उंगली के बीच चिपकाकर देखें। अगर गुड़ तार की तरह खिंचता है, तो चाशनी तैयार है।

इलायची डालें:
चाशनी में पिसी हुई इलायची डालें और हल्का मिलाएं। इससे चिक्की में खुशबू और स्वाद बढ़ जाएगा।

मूंगफली मिलाएं:
तैयार गुड़ की चाशनी में रोस्ट की हुई मूंगफली डालें। जल्दी-जल्दी मिलाएं ताकि गुड़ जले नहीं।

सही आकार में फैलाएं:
मिश्रण को घी लगी ट्रे पर डालें और बेलन की मदद से बराबर फैलाएं। कुछ मिनट ठंडा होने पर इच्छानुसार काट लें। इस आसान विधि से बनी चिक्की लंबे समय तक नरम और स्वादिष्ट रहती है।

उत्तराखण्ड के दैवीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं : गोदियाल

 

Spread the love

Japanese Beauty Secrets
Health Lifestyle

जापानी ब्यूटी सीक्रेट हीलिंग और नरिशमेंट से पाएं ग्लोइंग स्किन और घने बाल

नेचुरल ब्यूटी का जापानी फॉर्मूला Japanese Beauty Secrets: दुनियाभर में जापानी महिलाओं की साफ, चमकदार और लंबे समय तक जवां दिखने वाली त्वचा की अक्सर तारीफ की जाती है। उनकी स्किन पर बढ़ती उम्र का असर अपेक्षाकृत कम दिखाई देता है और उनके बाल भी मजबूत, घने व प्राकृतिक चमक से भरपूर होते हैं। ऐसे […]

Spread the love
Read More
Balcony Garden Tips
Lifestyle

घर की बालकनी में उगाएं इलायची, सही देखभाल से मिलेंगी ताजी फलियां

Balcony Garden Tips :  भारतीय रसोई में इलायची का खास महत्व है। चाय, मिठाइयों, बिरयानी और कई तरह के व्यंजनों में इसकी खुशबू स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। लेकिन बाजार में इलायची की बढ़ती कीमतें आम लोगों की जेब पर असर डाल रही हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर की बालकनी, […]

Spread the love
Read More
SKIMS India Launch
Entertainment Lifestyle

भारत में भी घर-घर दिखेगा किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड

SKIMS India Launch : हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन का लोकप्रिय फैशन ब्रांड ‘SKIMS’ अब भारतीय बाजार में कदम रखने जा रहा है। इसके लिए रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने SKIMS के साथ एक विशेष साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत भारत में ब्रांड के पहले स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले जाएंगे। भारत […]

Spread the love
Read More