GEN Z बदल न दे बिहार का चुनावी Game !

Untitled 19 copy 4
  • पोलिंग बूथ पर लगी युवाओं की लंबी-लंबी कतारे
  • महिलाओं ने भी भरपूर उत्साह से लिया हिस्सा

आशीष द्विवेदी

बिहार चुनाव के में हो रही बंपर वोटिंग से ये तो तय हो गया है कि यह चुनाव GEN Z और महिलाओं के बीच आकर ठहर गया है। GEN Z बिहार में बदलाव चाहता है और महिला नीतीश को बनाए रखाना चाहती है! GEN Z के साथ बाप है और बेटी मॉ के साथ है। वैसे वोटिंग से पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने महिलाओं को एकमुश्त 30 हजार रुपए देने का ऐलान कर महिला वोटरों में सेंधमारी करने की कोशिश कर दी है। खैर इतना तो साफ हो गया है कि बिहार चुनाव बहुत मौजू दौर पर पहुंच चुका है। वादों की भरमार के बीच सवेरे से ही मतदान केन्द्रों पर जिस तरह GEN Z की भारी भागीदारी दिख रही है उससे इतना तो पता चल ही रहा है कि GEN Z की भारी भागीदारी बिहार में कुछ न कुछ चमत्कार तो दिखाएगी ।

ये भी पढ़े

बिहार चुनाव चालू आहे….अबकी बनिन कैकर सरकार…हर अपडेट जानते रहे…..

बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग से ठीक पहले तेजस्वी ने बदलाव का नारा देते हुए मास्टरस्ट्रोक चल दिया है और कई बड़े वादे किए हैं। तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनने पर माई-बहन मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को तीस हजार की एकमुश्त राशि दी जाएगी। किसानों को धान पर तीन सौ और गेहूं पर चार सौ रुपए प्रति क्विंटल बोनस, मुफ्त सिंचाई बिजली और बिजली बिल माफी मिलेगी। अब देखना वाली बात ये होगी कि इस बादले के बाद पोलिंग स्टेशन पर महिलाएं तेजस्वी के कितना करीब आती हैं।

ये भी पढ़े

ननद नहीं थी पसंद, भाभी ने उठाया ऐसा कदम… परिवार में हड़कम्प

वैसे बीजेपी के लिए नीतीश का बतौर मुख्यमंत्री घोषित न करना भी घातक हो सकता है। राजनैतिक विश्लेषक भी कहते हैं कि कम से कम बिहार में नीतीश की छवि एक ईमानदार नेता की है और इस बार चुनावों में वह चेहरा ही नहीं दिखा और दिखा भी तो बहुत कम। वैसे पिछले 25 सालों के दौरान यह पहला ऐसा चुनाव है जब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके चुनाव नहीं लड़ा गया। इस दौरान 2015 को छोड़कर जब नीतीश महागठबंधन का चेहरा थे, हर बार नीतीश कुमार एनडीए की ओर से सीएम का चेहरा बनकर पेश किए जाते रहे। यह पहला चुनाव है जब जनता से पहले स्वयं एनडीए ही ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा के तौर पर नकार दिया जबकि नीतीश को नेतृत्व से हटाया नहीं जा सका। ऐसे में मतदाताओं का व्यवहार क्या रहने वाला है? क्या वे यह जानकर भी कि अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, एनडीए के लिए वोट करेंगे- यह बड़ा सवाल है और मतदान से ठीक पहले इसकी समीक्षा की आवश्यकता दिखती है।

ये भी पढ़े

बिहार से लगे एक हजार किलोमीटर से ज्यादा बॉर्डर पर हाई अलर्ट

वहीं युवाओं के बीच सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी बेहद लोकप्रिय रहे हैं उनको सुनने वाली भीड़ में सबसे ज्यादा युवा ही थे। इसके अलावा राहुल गांधी एक बेहद सधे हुए तरीके से बेरोजगारी और नौकरी के मुद्दे और पेपर लीक जैसी घटनाओं को लेकर युवाओं के दिल में उतरने की कवायद करते रहे। राहुल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, ‘बिहार के मेरे युवा साथियों, मेरे Gen-Z भाइयों और बहनों, कल का दिन सिर्फ़ मतदान का दिन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है। आपमें से कई पहली बार वोट डालने जा रहे हैं – यह सिर्फ़ आपका अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।

ये भी पढ़े

महिला सिपाही से कहा- तूझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा

आपने देखा, हरियाणा में किस तरह भयंकर वोट चोरी का खेल खेला गया। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ – हर जगह इन लोगों ने जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश की। अब इनकी नज़र बिहार पर है, आपके वोट पर, आपके भविष्य पर। कल बड़ी संख्या में अपने मतदान केंद्र पहुँचिए, महागठबंधन के अपने प्रत्याशी को वोट दीजिए। बूथ पर हो रही हर साजिश, हर हेरफेर पर सतर्क रहिए – लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, जागरूक जनता होती है। बिहार का भविष्य आपके हाथ में है – “वोट चोरी, सरकार चोरी” की इस साजिश को हराइए। इसके अलावा प्रियंका भी GEN Z के बीच बेहद लोकप्रिय रही हैं। अब देखने वाली बात ये है होगी कि वोटिंग के लिए उमड़ी युवाओं और महिलाओं की भीड़ किसके साथ जाती है। इतना तो तय है कि ये वोटर जहां भी झुका सरकार पर वही काबिज होगा।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

Spread the love

Bihar Marriage Fraud
Bihar

फेरे लेते ही दुल्हन हुई फरार! राजस्थान से आए दूल्हे के साथ लगा लाखों का चूना

Bihar Marriage Fraud : शादी का दिन किसी भी व्यक्ति की जिंदगी का सबसे खास दिन माना जाता है। हर कोई अपने नए जीवन की शुरुआत को लेकर सपने सजाता है, लेकिन राजस्थान के एक युवक के लिए यह खुशी कुछ ही घंटों में दर्द और धोखे की कहानी बन गई। बिहार के गया जिले […]

Spread the love
Read More
Tender scams
Bihar homeslider

करोड़ों के टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, बिहार के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर शिकंजा

Tender scams बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अधिकारियों में बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अधिकारी मुमुक्षु चौधरी, भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास और नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता उमेश […]

Spread the love
Read More
Patna Coaching Firing Case
Bihar

पटना कोचिंग फायरिंग केस: फैजल खान को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Patna Coaching Firing Case  : पटना के चर्चित कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद फिलहाल उनकी गिरफ्तारी की संभावना […]

Spread the love
Read More