LPG Price Today घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा फर्क, पहाड़ी इलाकों में जेब पर भारी बोझ

LPG Price Today

LPG Price Today देशभर में 10 जून को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अलग-अलग शहरों में रसोई गैस के दामों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा लेह में 1,179 रुपये का बिक रहा है, जबकि सबसे सस्ता सिलेंडर मुंबई में 941.50 रुपये का उपलब्ध है। दोनों शहरों के बीच कीमत का अंतर 237.50 रुपये है।

लेह में सबसे महंगा घरेलू LPG सिलेंडर

देश के पहाड़ी और दूरस्थ इलाकों में एलपीजी की कीमतें सबसे अधिक बनी हुई हैं। लेह में घरेलू सिलेंडर 1,179 रुपये का है। इसके अलावा नॉर्थ त्रिपुरा में 1,119.50 रुपये, गंगटोक में 1,094.50 रुपये, आइजॉल में 1,094 रुपये और वेस्ट इंफाल में 1,093.50 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध है। श्रीनगर में भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,058 रुपये तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, कठिन भौगोलिक परिस्थितियां और अधिक परिवहन लागत इन क्षेत्रों में एलपीजी को महंगा बनाती हैं।

ये भी पढ़े

स्ट्रेट ऑफ हार्मुजः धू-धू कर जला जहाज, कई देशों के सपने जले

इन शहरों में 1,000 रुपये से कम में मिल रहा सिलेंडर

देश के कई प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अभी भी 1,000 रुपये से नीचे बनी हुई है।

मुंबई :                            941.50 रुपये

बेंगलुरु :                         944.50 रुपये

अहमदाबाद :                  949 रुपये

गुरुग्राम :                       949 रुपये

जयपुर :                         952.50 रुपये

गोवा :                            956 रुपये

चेन्नई :                             957.50 रुपये

देहरादून :                       961 रुपये

कोलकाता :                   968 रुपये

लखनऊ :                       976.50 रुपये

वहीं, हैदराबाद में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 994 रुपये दर्ज की गई है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3,700 रुपये के पार

19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर लेह में 3,752 रुपये का बिक रहा है। इसके बाद नॉर्थ त्रिपुरा में 3,638 रुपये, गंगटोक में 3,631.50 रुपये, वेस्ट इंफाल में 3,599 रुपये और आइजॉल में 3,595.50 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है। इसके अलावा अंडमान में कमर्शियल सिलेंडर 3,544 रुपये, श्रीनगर में 3,458 रुपये और हैदराबाद में 3,367 रुपये का है। दूसरी ओर, मुंबई में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 3,067.50 रुपये में उपलब्ध है, जो प्रमुख महानगरों में अपेक्षाकृत सस्ता माना जा रहा है।

ये भी पढ़े

स्ट्रेट ऑफ हार्मुजः धू-धू कर जला जहाज, कई देशों के सपने जले

अलग-अलग शहरों में LPG की कीमतें अलग क्यों होती हैं?

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें पूरे देश में एक समान नहीं होतीं। इसके पीछे कई प्रमुख कारण हैं…

परिवहन और लॉजिस्टिक्स लागत

  • राज्य सरकारों के कर और स्थानीय टैक्स
  • भंडारण एवं वितरण खर्च
  • भौगोलिक स्थिति और दूरी

दूरदराज, पहाड़ी और द्वीपीय क्षेत्रों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने में अधिक खर्च आता है, जिसके कारण वहां उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है। यही वजह है कि लेह, गंगटोक, आइजॉल और इंफाल जैसे शहरों में एलपीजी की कीमतें महानगरों की तुलना में काफी अधिक हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

खामोश पहाड़, गहरी खाई और 120 लोग… दयारा बुग्याल में बबीता पांडे की तलाश बनी मिशन इम्पॉसिबल

वायु प्रदूषण से दिमाग पर गंभीर असर

राज्यसभा में दो-तीन बहुमत से मोदी सरकार को असीम शक्तियां!

फैंस को मिलेगा फायदा, अब जल्दी शुरू होंगे हाई-वोल्टेज मुकाबले

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान?

Today’s Horoscope मेष : आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी।आभूषण की प्राप्ति होगी। वृषभ : नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। संभल कर कार्य करें, सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ होगा। साझेदारी […]

Spread the love
Read More
Dubli-Dubdi Saptami
homeslider Religion

संतान की कुशलता के लिए रखें दुबली-दुबड़ी सप्तमी व्रत, जानें महत्व

Dubli-Dubdi Saptami दुबली-दुबडी सप्तमी को मुक्त भरण संतान सप्तमी भी कहा जाता हैं। दुबली-दुबडी सप्तमी यानी संतान सप्तमी पर संतान की कुशलता और उन्नति के लिए व्रत किया जाता है। इस व्रत का काफी महत्व है। इसे मुक्त भरण संतान सप्तमी भी कहते है। यह व्रत संतान के समस्त दुःख, परेशानी के निवारण के उद्देशय […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत

New Delhi: तमिलनाडु में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच चल रहे मतभेद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम निर्देश दिए। अदालत ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह राज्य के प्रत्येक जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करे। इसके […]

Spread the love
Read More