बस्ती: काफी देर तक होटल में रहा अफरा-तफरी का माहौल

Untitled 18 copy 3
  • होटल के छापे में मिले ये ढेर सारे सामान, कई नाबालिग लड़के-लड़कियां भी
  • काफी देर तक होटल में रहा अफरा-तफरी का माहौल
  • सेक्स रैकेट या फिर अपनी मस्ती के लिए होटल आए थे लोग

नया लुक संवाददाता

बस्ती। शहर के एक होटल में छापेमारी करने गई पुलिस टीम को उस समय धक्का लगा, जब वहां कुछ नाबालिग लड़के-लड़कियां मिल गए। होटल में वियाग्रा की गोलियां और कंडोम ऐसे बिखरे पड़े थे, जैसे वहां इसी तरह के लोगों का आना-जाना हो। होटल के कमरे मे संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने लड़की और लड़कों को बरामद किय। इनके पास से छह मोबाइल फोन, 2050 रुपए नगद, 10 पैकेट कंडोम और आपत्तिजनक सामग्री पुलिस ने बरामद की है।

ये भी पढ़े

प्यार, इश्क या मोहब्बत नहीं जनाब, झूठ, फरेब और साजिश, जानकर रह जाएंगे दंग

बस्ती के एक होटल में तब हड़कंप मचा जब अचानक माहौल चीखों और अफरातफरी में तब्दील हो गया। यहां डिप्टी SP के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी करवाई को अंजाम दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे के किनारे बना एक होटल जिस्मफरोशी का अड्डा बन चुका है। जब एक-एक कर कमरों के दरवाजे खुले, तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला। कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने मौके से छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। यहां तलाशी के दौरान जो सामान मिला वह इस सेक्स रैकेट की पूरी कहानी बयान कर रहा है। पुलिस ने छापेमारी के बाद छह मोबाइल फोन, 10 पैकेट कंडोम और वियाग्रा की गोलियां बरामद की हैं।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर प्यार…आशिक संग हुई फरार

पुलिस ने एनएच 27 हाईवे के किनारे चल रहे जीसी पैलेस के मालिक हरिश्चंद्र वर्मा समेत पाँच लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। ग्रामीणों ने बताया की इस होटल मे पिछले तीन महीने से अनैतिक देह व्यापार संचालित हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर सीओ हरैया संजय सिंह, थाना हरैया प्रभारी और महिला आरक्षी की टीम ने संयुक्त रूप से जीसी पैलेस पर छापेमारी की। लगभग आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से लड़कियों के साथ बरामद किया। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने छह मोबाइल फोन, 10 पैकेट कंडोम और वियाग्रा की गोलियां बरामद की हैं।

डिप्टी SP संजय सिंह ने सैक्स रैकट का खुलासा करते हुए बताया कि इस छापेमारी में होटल मालिक हरिश्चंद्र वर्मा सहित पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि जीसी पैलेस के संचालक हरिश्चंद्र वर्मा जो होटल का मालिक है, वो बाहर से लडकियों को बुलाकर ग्राहकों के हिसाब से प्रति व्यक्ति 200 से 500 रूपये लेता था। इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More
Sankashti Chaturthi 2026
homeslider Religion

संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

Sankashti Chaturthi 2026: 29 सितंबर 2026 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी 2026 के […]

Spread the love
Read More