बिहार चुनाव चालू आहे….अबकी बनिन कैकर सरकार…हर अपडेट जानते रहे…..

Untitled 12 copy 2

नया लुक ब्यूरो

पटना । बिहार चुनाव में पहले चरण के लिए बंपर वोटिंग हो रही है। वोट देने के मामले में बेगुसराय सबसे आगे है तो राजधानी पटना के वोटर थोड़ा सुस्त नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि महिलाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है और पोलिंग सेन्टर पर लंबी-लंबी भीड़ लगी हुयी है। यूथ वोटर का उत्साह देखने लायक है…युवाओं का भोर से वोटिंग लाइन में लग जाना एक नयी तस्वीर तैयार कर रहा है। बिहार की 18 जिलों की 121 सीटों के लिए दोपहर करीब साढ़े बजे तक 45 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। बिहार में सब कुछ हो चुका है.. लंबे-चौड़े वायदे, लुभावने घोषणा पत्र और जनता की खामोशी? क्या होने वाला है बिहार में…? क्या बिहार में बदलेगा 20 साल पुराना नीतीश का तख्त या चलेगा राहुल-तेजस्वी का जादू ? भारी मतदान की खबरों के बीच ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायतों का आना शुरु हो चुका है,..तमाम मतदान केन्द्रों से वोटर लिस्ट में नाम न होने की शिकायतों का दौर भी सवेरे से लेकर दोपहर तक जारी है।

ये भी पढ़े

बिहार चुनाव: पहले चरण में 121 सीट के लिए मतदान जारी, मोदी और प्रियंका ने लोगों से की मतदान की अपील

इसी बीज पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया ने वोटरों से दिलचस्प अपील कर डाली वो कह दिए कि.. कि ‘ तवे से रोटी पलटनी चाहिए वरना जल जाएगी ‘ वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता और स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार ने बेगुसराय में अपना वोट डाल दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर बख्तियारपुर में वोट डाला..। महागठबंध के मुख्यमंत्री चेहरे तेजस्वी यादव अपने पिता लालू और मां राबड़ी के साथ पटना के वेटेरिनरी कालेज में बने पोलिंग बुथ पर वोट डाला वहीं बीजेपी के दिग्गज मंत्री गिरीराज सिंह और शहनवाज खान ने भी अपना वोट डाल दिया है। छपरा से भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव भी सवेरे से डटे हुए हैं। इसी बीच सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अचनाक पूरी चुनावी तस्वीर से गायब हो गए हैं।

ये भी पढ़े

प्यार, इश्क या मोहब्बत नहीं जनाब, झूठ, फरेब और साजिश, जानकर रह जाएंगे दंग

पटना में आरजेडी सुप्रीमो व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की अपील करी है। X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने इशारों-ही-इशारों में नीतीश सरकार को पलटने का संदेश देते हुए कह दिया कि ‘तवे से रोटी पलटनी चाहिए’ अब रोटी पलटती है या नहीं ये तो 14 नवंबर को पता लग जाएगा पर वोटरों का उत्साह तो यही बता रहा है कि बिहार इस बार कुछ अलग कहानी लिखने जा रहा है।

ये भी पढ़े

बिहार में वोटों की बहार:  मतोत्सव में उमड़ी जनता

महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने नौकरी, रोजगार का मुद्दा बताते हुए एक वीडियो भी जारी कर दिया है। इसमें वे कह रहे हैं कि… किसी भी प्रलोभन, बहकावे या भटकावे या लालच में आकर अपना जीवन बर्बाद ना करें। इधर-उधर की बातों पर ध्यान नहीं देना है, केवल सरकारी नौकरी, रोजगार, बदलाव, फैक्ट्री और बिहार में तीव्रगति से प्रगति के लिए ही मतदान करना है.”याद रखिए तेजस्वी की गारंटी ही आपकी खुशियों की गारंटी है। तेजस्वी की गारंटी से ही आपका परिवार आगे बढ़ेगा और खुशहाल, प्रगतिशील और सुरक्षित रहेगा. आपको एवं आपके परिवार को कचोटने वाले मुद्दे ही वास्तविक मुद्दे हैं। उसके आगे कुछ नहीं देखना है.”- तेजस्वी यादव, महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

वहीं नालंदा मुख्यालय बिहारशरीफ में पहले चरण के मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने पर बवाल हो गया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के पास पर्ची बांट रहे चार लोगों को बिहार पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता उग्र हो गए। वहीं भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी यादव ने बह-सुबह उन्होंने अपने गांव में वोट डाला और आरजेडी की जीत का दावा कर दिया। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र का महापर्व है. लिहाजा वह छपरा समेत बिहार की तमाम जनता से अपील करना चाहते हैं कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें. उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और पलायन को ध्यान में रखकर लोगों को मतदान करना चाहिए।

बिहार चुनाव की हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहे…

Spread the love

Bihar Crime News

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Muzaffarpur
Bihar homeslider

गंडक की बाढ़ से मुजफ्फरपुर-छपरा NH-102 बंद, रेवा घाट के पास चार फीट पानी

Muzaffarpur: गंडक नदी के बढ़े जलस्तर के कारण मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में बाढ़ का असर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी मुख्य सड़कों तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग (NH-102) पर यातायात नियंत्रित कर दिया है। अंबारा चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई […]

Spread the love
Read More
Bihar

सारण में बाढ़ का कहर, 19 टीमें राहत-बचाव में जुटीं

Saran: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। प्रभावित इलाकों में लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने और जरूरतमंदों को सुरक्षित निकालने के लिए NDRF और SDRF की कुल 19 टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में […]

Spread the love
Read More