फेरे लेते ही दुल्हन हुई फरार! राजस्थान से आए दूल्हे के साथ लगा लाखों का चूना

Bihar Marriage Fraud

Bihar Marriage Fraud : शादी का दिन किसी भी व्यक्ति की जिंदगी का सबसे खास दिन माना जाता है। हर कोई अपने नए जीवन की शुरुआत को लेकर सपने सजाता है, लेकिन राजस्थान के एक युवक के लिए यह खुशी कुछ ही घंटों में दर्द और धोखे की कहानी बन गई। बिहार के गया जिले से सामने आए इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है, जहां शादी के महज तीन घंटे बाद दुल्हन अपने परिवार के साथ जेवर, नकदी और शगुन की रकम लेकर फरार हो गई। यह मामला गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का है। यहां राजस्थान के टोंक जिले से दूल्हा अपनी बारात और परिवार के साथ शादी करने पहुंचा था। लेकिन जिस शादी को लेकर उसने नए सपने देखे थे, वही उसके लिए एक बड़ी ठगी साबित हुई।

कैसे हुई शादी की पूरी तैयारी?

जानकारी के मुताबिक राजस्थान निवासी गणेश साव की शादी एक मध्यस्थ महिला के जरिए तय कराई गई थी। महिला ने लड़के वालों को एक युवती की तस्वीर दिखाई और रिश्ता पक्का करा दिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी के लिए नकद राशि, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल और अन्य सामान की मांग रखी। दूल्हे के परिवार ने सभी शर्तें मान लीं और शादी की तैयारियां पूरी कर बिहार पहुंच गया। बताया गया कि लड़की पक्ष ने उन्हें गया जिले के बेलागंज क्षेत्र स्थित दरियापुर गांव बुलाया था।

शादी से पहले मांगे गए लाखों रुपये

गांव पहुंचने के बाद लड़की पक्ष ने शादी से पहले तय रकम देने की मांग की। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने शादी की रस्मों से पहले 1 लाख 10 हजार रुपये नकद दिए। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवर और अन्य उपहार भी सौंपे गए। देर रात हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की सभी रस्में पूरी की गईं। फेरे हुए, वरमाला हुई और शादी संपन्न घोषित कर दी गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने कहा कि विदाई अगले दिन सुबह होगी और रात में दूल्हे पक्ष को गांव में ही ठहरने की सलाह दी गई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन को घर ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तभी लड़की पक्ष ने रात अधिक होने का हवाला देते हुए कहा कि दूल्हा-दुल्हन फिलहाल गाड़ी में ही आराम कर लें। इसके बाद कपड़े बदलवाने के बहाने दुल्हन को घर के अंदर ले जाया गया। परिवार का कहना है कि उन्होंने शादी के दौरान दुल्हन को सोने-चांदी के आभूषण और शगुन के तौर पर 1.11 लाख रुपये भी दिए थे।

कुछ समय बाद जब दुल्हन वापस नहीं लौटी तो परिवार को शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि दुल्हन, उसके परिजन और शादी कराने वाली महिला सभी मौके से फरार हो चुके थे। पीड़ितों के मुताबिक दुल्हन का नाम लक्ष्मी था, जबकि शादी करवाने वाली महिला का नाम पारो बताया गया है, जो कोडरमा की रहने वाली है। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव

अंधविश्वास के नाम पर क्रूरता की हदें पार, युवक को झेलनी पड़ी खौफनाक यातना

Work From Home का बढ़ता ट्रेंड, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा असर

दूध पीकर भी बिगड़ रहा है पाचन? बच्चों और बड़ों के लिए अपनाएं ये हेल्दी टिप्स

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “फेरे लेते ही दुल्हन हुई फरार! राजस्थान से आए दूल्हे के साथ लगा लाखों का चूना

Comments are closed.

Bihar homeslider

कोरोना ने फिर दी दस्तक: भागलपुर में बुजुर्ग संक्रमित, प्रशासन अलर्ट मोड में

Bhagalpur Covid Case :  बिहार के भागलपुर जिले में कोविड-19 का नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। तिलकामांझी स्थित एक निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान 65 वर्षीय बुजुर्ग की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मरीज को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) […]

Spread the love
Read More
Bihar Muzaffarpur News
Bihar Crime News

10 बार रिश्ता टूटने का दर्द नहीं सह सकी युवती, आत्महत्या से हड़कंप

 Bihar Muzaffarpur News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर सांवले रंग के कारण बार-बार शादी के रिश्ते टूटने से परेशान एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव की है। पुलिस और परिजनों के अनुसार, […]

Spread the love
Read More
Rabri Devi
Bihar homeslider

राबड़ी देवी का अगला ठिकाना कौन-सा? बंगले से तेज हुई सामान की शिफ्टिंग, सियासी हलचल तेज

Rabri Devi बिहार की राजनीति में आज 10, सर्कुलर रोड स्थित VVIP सरकारी आवास को लेकर हलचल तेज है। भवन निर्माण विभाग की ओर से दी गई। अंतिम समयसीमा 29 जून को समाप्त हो रही है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी किसी भी समय यह सरकारी बंगला खाली […]

Spread the love
Read More