ननद नहीं थी पसंद, भाभी ने उठाया ऐसा कदम… परिवार में हड़कम्प

Untitled 14 copy 4
  • शादी के कुछ दिन पहले ही भाभी ने गायब कर दिए सभी जेवरात

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। नापसंदगी में कोई इतना नीचे गिर जाएगा और उसे जेल हो जाएगी। आप सुन भी नहीं सकते। एक भाभी को उसकी ननद नापसंद थी, बस उस जिद में उसने ऐसा कर डाला कि पूरे परिवार में हड़कम्प मच गया। खबर उत्तर प्रदेश के हाथरस की है। यहां एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपनी ननद की शादी के लिए रखे क़रीब 50 लाख रुपये चोरी कर लिए और इन पैसों को अपने मायके में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ़्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

परिवार ने शादी में बहन को देने के लिए सोने का हार, चूड़ियां और अंगूठी समेत करीब 50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात घर में रखे थे लेकिन, 23 और 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि को अचानक सारे पैसे और जेवर अकरम के घर से गायब हो गए। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े

महिला सिपाही से कहा- तूझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा

बताया जा रहा है कि ननद मनमुटाव की वजह से उसने ये कदम उठाया। ये घटना हाथरस जिले के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र निवासी अकरम उर्फ कलुआ की बहन की शादी 11 नवंबर को होनी है। उसने अपनी बहन की शादी के लिए काफी तैयारियां की थी।

ये भी पढ़े

बिहार चुनाव चालू आहे….अबकी बनिन कैकर सरकार…हर अपडेट जानते रहे…..

पुलिस के मुताबिक अकरम ने 24 अक्टूबर को इस मामले में कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस घटना की जांच के आदेश दिये थे।पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान यह पता लगा कि अकरम की पत्नी का अपनी ननद से मनमुटाव था जिसकी वजह से वह नहीं चाहती थी कि उसकी ननद की शादी में ये गहने दिए जाएं और इसी वजह से उसने गहने चोरी करके अपने मायके में रखवा दिए थे। उसने बताया कि अकरम ने शक होने पर अपनी पत्नी से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कुबूल कर ली जिसके बाद पुलिस ने जेवर बरामद कर लिये। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाना हाथरस गेट पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। आरोपी महिला से भी पूछताछ की गई है।

ये भी पढ़े

प्यार, इश्क या मोहब्बत नहीं जनाब, झूठ, फरेब और साजिश, जानकर रह जाएंगे दंग

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

अमरमणि-अमनमणि का सियासी सफर तकरीबन खत्म

राजनीति में पहली बार हासिए पर आया मणि परिव कोई भी पार्टी टिकट देने को तैयार नहीं? चुनाव लड़ने के लिए बिन पानी के मछली की तरह छटपटा रहा है मणि खेमा बीस साल में अर्श से फर्श पर आ गये पिता-पुत्र उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली कहलाने वाले पूर्व मंत्री […]

Read More