भालू के हमले में महिला की मौत

Untitled 7 copy 3

नया लुक ब्यूरो

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में मानव और वन्य जीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिथौरागढ़ में भालू के हमले से एक महिला की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने महिला के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। मुनस्यारी स्थित बोरागाव के कांपा तोक निवासी त्रिलोक सिंह की पत्नी बसंती देवी (42) अपने खेत में अकेले काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक भालू वहां आ धमका और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान दूसरे खेतों में काम कर लोगों ने महिला की चीख सुनी तो उन्होंने महिला के खेत की तरफ दौड़ लगाई। लोगों ने हल्ला मचा कर भालू को भगाया। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से कांपा तोक समेत पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने हमले के बाद भालू को जंगल की ओर भागते हुए देखा था। लोगों ने तत्काल राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी। राजस्व पुलिस के कानूनगो बसंत लोहनी ने बताया कि महिला कांपा तोक में अकेली रहती थीं, जबकि उनके पति और बच्चे हल्द्वानी में रहते हैं। थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने पुष्टि की है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

भालू के हमले में महिला की मौत की घटना से एक बार फिर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते वन्यजीव संघर्ष की भयावहता सामने आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में घुसकर इंसानों पर हमला कर रहे हैं। जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से इस क्षेत्र में भालू और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही पर नियंत्रण करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More