पुलिस मुख्यालय में होली का जश्न, पुलिस महानिदेशक ने अधीनस्थों के साथ खेली होली

20260305 145700
  • रंग औऱ ग़ुलाल लगा दी एक दूसरे को बधाई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। होली पर्व के उत्साह और रंगों के बीच पुलिस मुख्यालय में भी उत्सव का माहौल देखने को 0मिला। यूपी के राजीव कृष्ण और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर रंग, गुलाल और आपसी सौहार्द का खूबसूरत नजारा देखने को मिला।होली के इस खास मौके पर पुलिस मुख्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने भी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों के साथ रंग खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान सभी के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह साफ झलक रहा था।पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान होली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

ये भी पढ़ें

सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस हमेशा जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन ऐसे अवसर पुलिस परिवार को आपस में जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने का काम करते हैं।होली मिलन के दौरान कई अधिकारियों ने तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें रंगों से सराबोर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उत्साह के साथ त्योहार मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर साझा की गई इन तस्वीरों को लोगों ने भी खूब पसंद किया और पुलिस परिवार को होली की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें

हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

 

 

Spread the love

Uttar Pradesh

क्या USB पेनड्राइव हो गई पुरानी? क्लाउड और SSD ने बदला डेटा स्टोरेज

क्या पुरानी हो गई USB पेनड्राइव? क्लाउड, स्मार्टफोन और SSD ने बदला डेटा स्टोरेज का तरीका USB Pen Drive : डिजिटल दौर में डेटा को सुरक्षित रखना और एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक पहुंचाना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। कुछ साल पहले तक फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरी जरूरी फाइलों को […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

अगस्त में उगाएं ये 3 सब्जियां, त्योहारों के सीजन में बढ़ सकती है कमाई

Vegetables Farming: अगस्त का महीना किसानों के लिए खरीफ फसलों के साथ-साथ सब्जियों की खेती से अतिरिक्त आमदनी का अवसर भी लेकर आता है। मानसून के दौरान खेतों में पर्याप्त नमी रहती है, जिसका फायदा उठाकर किसान कुछ कम अवधि वाली सब्जियों की अगेती खेती कर सकते हैं। अगर मौसम, मिट्टी और बाजार की मांग […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More