उत्तराखंड में बनेंगे बीस नए बिजली घर

Electricity NayaLook

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। उत्तराखंड में बिजली की कमी को दूर करने और सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए 20 नए बिजलीघर तैयार किए जाएंगे। नए बिजलीघरों के प्रस्ताव को नियोजन विभाग ने हरी झंडी दे दी है। ऊर्जा एवं नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम ने इसकी पुष्टि की। पिटकुल ने एडीबी के सहायतित प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए नए सब स्टेशन और पुराने सब स्टेशनों, लाइनों के अपग्रेडेशन कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर नियोजन विभाग को सौंपा था। नए बिजलीघर बनाने की यह योजना राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए तैयार की गई है।

ये भी पढ़े

हे भगवान! क्या हो रहा है ये, अब युवा हार रहे ज़िंदगी

उद्योग विभाग ने सेलाकुईं, लालतप्पड़ देहरादून, हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया, यूएसनगर के इंडस्ट्रियल फार्म वाले क्षेत्रों में पावर नेटवर्क को मजबूत किए जाने की मांग की है। 400 केवी एआईएस सब स्टेशन सिडकुल हरिद्वार, 400 केवी सब स्टेशन कोटद्वार, 220 KVGIS सब स्टेशन ज्वालापुर, 220 KVGIS सब स्टेशन बरहनी बाजपुर और अन्य का काम किया जाना है।

ये भी पढ़े

DGP साहब निकले रसिया, अपनी बहू को प्रेम जाल में फँसाया, क्या होगा अब…

प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि उद्योग और पर्यटन विभाग की मांग के अनुसार नए सब स्टेशन का निर्माण और पुराने सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़े

नर्सिंग स्टाफ ने अपने घर पर जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More