रिटायर्ड थानेदार को अदालत ने भेजा जेल, 18 वर्ष पहले घर में घुसकर की थी पिटाई

  • अदालत की कर रहे थे अवमानना
  • महराजगंज जिले के फरेंदा का मामला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत बरातगाढ़ा गांव में 2006 में एक व्यक्ति की घर में घुसकर पिटाई के मामले में 10 साल से पेश नहीं हो रहे तत्कालीन थानेदार दीपन यादव को कोर्ट ने मंगलवार को जेल भेज दिया। लखनऊ के पारा राजाजीपुरम निवासी दीपन यादव साल 2018 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मंगलवार को वह कोर्ट से जारी रिकॉल वारंट निरस्त कराने की अर्जी दाखिल करने फरेंदा के सिविल जज की अदालत में पेश हुए थे। मामले के अनुसार, बरातगाढ़ा गांव में साल 2006 में एक बरात में मारपीट हो गई थी। मामले में गांव के गोपीनाथ को भी आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि तत्कालीन थानेदार दीपन यादव ने हमराहियों के साथ गोपीनाथ को घर में घुसकर पीटा था। पीड़ित ने थानेदार व हमराहियों की पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की, पर कोई कार्रवाई न होने पर सीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल किया। कोर्ट के आदेश पर दीपन यादव और उनके हमराहियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

इस मामले में दीपन यादव को जमानत मिल गई थी। सीजेएम कोर्ट में केस चल रहा था। वर्ष 2014 के बाद दीपन पेश नहीं हुए। 2021 में केस फरेंदा सिविल जज की कोर्ट में चला गया। कोर्ट ने कई बार नोटिस जारी किया लेकिन दीपन पेश नहीं हुए। सिविल जज ने रिकॉल वारंट जारी करके एसपी को दीपन को हाजिर कराने का आदेश दिया था। मंगलवार को दीपन रिकॉल वारंट खारिज करने की अर्जी लेकर हाजिर हुए। कोर्ट ने उनकी अर्जी निरस्त करते हुए जेल भेज दिया।

Politics Uttar Pradesh

अखिलेश की तंज वाली भाषा से सपा को हो रहा है बड़ा नुकसान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राजनीति कें आये करीब 14-15 वर्ष का समय बीता चुका है। 2012 में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद तत्कालीन सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने अपनी जगह अपने बेटे अखिलेश को सीएम की कुर्सी पर बैठाकर अपनी राजनैतिक विरासत अखिलेश को सौंप दी थी। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

पतंगबाज कर रहे सिस्टम का पोस्टमार्टम: गला काट रहा चाइनीज मांझा

अदालत, मुख्यमंत्री और डीजीपी के फरमान की उड़ा रहे धज्जियां, नहीं थम रही वारदातें ए अहमद सौदागर लखनऊ। जौनपुर में फिजियोथेरेपी समीर हाशमी व शिक्षक संदीप तिवारी की मांझे की धार से कटकर हुई मौत का मामला या फिर राजधानी लखनऊ एमआर मोहम्मद शोएब की प्रतिबंधित मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी। […]

Read More
Uttar Pradesh

पुलिस मुख्यालय में होली का जश्न, पुलिस महानिदेशक ने अधीनस्थों के साथ खेली होली

रंग औऱ ग़ुलाल लगा दी एक दूसरे को बधाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। होली पर्व के उत्साह और रंगों के बीच पुलिस मुख्यालय में भी उत्सव का माहौल देखने को 0मिला। यूपी के राजीव कृष्ण और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। इस अवसर […]

Read More