लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रारंभ करें  विश्वविद्यालय: राज्यपाल

लखनऊ। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को अपने शिक्षा पाठ्यक्रमों में नवीन परिवर्तनों के साथ लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रारंभ करना चाहिए। शिक्षा से वंचित रह गए लोगों को मुक्त विश्वविद्यालय से काफी आशाएं हैं। युवाओं को ज्ञान के साथ-साथ नवीन तकनीक, प्रशिक्षण और कौशल विकास की आवश्यकता है.आनंदीबेन पटेल ने कानपुर में जूही स्थित उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के क्षेत्रीय केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी उपस्थित थीं।

राज्यपाल ने कहा कि कानपुर नगर उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी है। यहाँ बहुत से औद्योगिक क्षेत्र एवं औद्योगिक घराने हैं। विश्वविद्यालय इनके साथ मिलकर युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करे। जिससे उन्हें कौशल युक्त रोजगार प्राप्त हो सके। समय की मांग के अनुसार कौशल विकास, इनक्यूबेशन सेंटर और स्टार्ट अप आदि क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षण की आवश्यकता है। हमारी नई पीढ़ी को तकनीकी ज्ञान में दक्षता हासिल होनी चाहिए। मुक्त विश्वविद्यालय को उन्नत खेती पर आधारित कार्यक्रमों के बारे में किसानों को बताना चाहिए कि वे ऐसी खेती करें जिससे मिट्टी उर्वरा शक्ति से सशक्त हो। उन्होंने महिलाओं को पोषण युक्त आहार दिए जाने पर जोर दिया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। दूरस्थ शिक्षा की उपयोगिता बढ़ रही है और शिक्षा जगत की विसंगतियां दूर हो रही हैं। राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा की वर्तमान में बहुत आवश्यकता है।

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More