कविता : हम  या आप कौन हैं,

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

अपना हाथ देखूँ, हाथ अपना है,
पर स्वयं तो हाथ नहीं हूँ मैं,
ऐसे ही अपना पैर देखूँ,
पर पैर भी स्वयं नहीं हूँ मैं,
अपना सिर भी देखूँ,
पर सिर भी स्वयं नहीं हूँ मैं,
अपना तन भी देखूँ,
तो तन भी स्वयं नहीं हूँ मैं।

अपना मन देखूँ,
पर मन भी खुद नहीं हूँ मैं,
अपनी बुद्धि तो है,
पर खुद बुद्धि भी नहीं हूँ मैं,
तो फिर मैं क्या हूँ,
खुद कौन हूँ मैं ?
शायद शुद्ध चेतना तत्व हूँ क्या,
क्योंकि यही चेतना तत्व नित्य है।

कविता : परंपरा व आस्था पर प्रहार

चेतना तत्व की मृत्यु नहीं होती,
मृत्यु तन की होती है,
और मैं तन नहीं हूँ,
तो खुद की कभी मृत्यु नहीं होती,
जीवन तन का हुआ, मेरा नहीं,
पुरुषार्थ भी शरीर का हुआ मेरा नहीं,
दुखी सुखी, विकल अविकल होना,
मन का धर्म है मेरा नहीं।

निर्णय करना बुद्धि का धर्म है,
मेरा आपका नहीं,
हम आप तो इन सब के ज्ञाता, दृष्टा हैं,
जन्म, मृत्यु तन के होते हैं
मेरे या आपके नहीं,
हम या आप अमर हैं,
ब्रह्म स्वरूप हैं,
ब्रह्म सभी में है,
इसके अलावा कोई दूसरा तत्व नहीं।

कविता : भेड़िया आया-भेड़िया आया

यही अद्वैत भाव है कि हम आप
अपने स्वरूप में स्थित हों प्रकृति में नहीं,
सभी विकार प्रकृति में हैं,
हम में या आप में नहीं,
हम, आप निराकार, प्रकृति से परे हैं,
दुख, सुख, काम, मद, लोभ आदि
सभी विकार प्रकृति में हैं,
हम या आप शुद्ध चेतन में नहीं।

हम या आप कौन हैं ये जान लें,
जन्म मृत्यु को भूल कर अमर हो जायँ,
क्योंकि जन्म मृत्यु तन के धर्म है,
आदित्य हम या आप, शुद्ध चेतन के नहीं।

 

Litreture

कवियत्री अर्चना सिंह को मिला हिंदी काव्य रत्न सम्मान

महराजगंज। जिले की प्रसिद्ध कवियत्री अर्चना सिंह को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था ‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल’ द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से आज सम्मानित किया गया है। […]

Read More
Litreture

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस आज: युवाओं के सपनों को उड़ान देने का दिन

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 12 अगस्त, 2024 को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह दिन दुनिया भर में कुछ युवाओं द्वारा अनुभव की जाने वाली समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए समर्पित है। यह एक ऐसी पहल है जो बच्चों को महत्व देती है और आज […]

Read More
Litreture

साहित्य में मनभावन सावनः … जब मदमस्त हो खुद गाने लगती है प्रकृति

डॉ. सौरभ मालवीय वर्षा ऋतु कवियों की प्रिय ऋतु मानी जाती है। इस ऋतु में सावन मास का महत्व सर्वाधिक है। ज्येष्ठ एवं आषाढ़ की भयंकर ग्रीष्म ऋतु के पश्चात सावन का आगमन होता है। सावन के आते ही नीले आकाश पर काली घटाएं छा जाती हैं। जब वर्षा की बूंदें धरती पर पड़ती हैं, […]

Read More