व्यापारी संगठन ने दिल्ली में की राजनाथ से मुलाकात

  • ऑनलाइन व्यवसाय व्यापारियों का हो रहा नुकसान

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। बाज़ार में चल रही उठापटक और परेशानियों से निजात पाने के लिए लखनऊ के उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षामंत्री ने विस्तार से उनकी परेशानियों को सुना और निजात दिलाने का पूरा भरोसा भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज ने संयुक्त रूप से बताया की ऑनलाइन कारोबार ई-कॉमर्स से खुदरा व्यापार को लगातार नुकसान पहुंच रहा है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मार्केट के लोग सही माल बेच रहे हैं या डुप्लीकेट ये ग्राहक पता नहीं कर पाता। इसलिए वो अपने माल को औने-पौने दाम पर बेच देते हैं। ये थोड़े दिन सस्ता बेचकर मार्केट को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे है। इससे बाजारों में मध्यम वर्ग का व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हो रहा हैं। वहीं ऑनलाइन व्यापार करने वाली ई-कॉमर्स कम्पनियाँ दिन-दूनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही हैं। कारण न उन्हें शो-रुम का किराया देना पड़ता है और न ही उन्हें किसी प्रकार का कोई कर्मचारी नियुक्त करना पड़ता है। इसके अलावा बिजली खर्च भी उन्हें नहीं होता।

संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की है की व्यापारियों की जटिल समस्यायें व्यापारी पंचायत के माध्यम से सुनी जाएं। इसके अलावा व्यापारी आयोग का गठन किया जाना चाहिए। जिससे व्यापारियों की समस्याएं एक ही मंच पर सुनी जाएं। इसके अलावा 10 हजार व्यापारियों वाली बाजार अमीनाबाद बाजार का सुधारीकरण किया जाना चाहिये। अन्य समस्याओं के साथ पार्किंग की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है।

Business Health

विशेषज्ञों की चेतावनी: मानसून के समय बढ़ रहा पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा

कानपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून का मौसम अपने साथ ताजगी और राहत तो लाता है, लेकिन इस दौरान पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। डॉ. साद अनवर, सीनियर कंसल्टेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी  एंड जनरल सर्जरी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर के अनुसार इस मौसम में गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल इन्फेक्शन्स जैसे […]

Read More
Business

TNV सर्टिफिकेशन बना विश्वास, पारदर्शिता और उत्कृष्टता का पर्याय

TNV सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड अब TNV सर्टिफिकेशन लिमिटेड वैश्विक विकास और सार्वजनिक लिस्टिंग की दिशा में एक रणनीतिक कदम लखनऊ। भारतीय प्रमाणन और निरीक्षण उद्योग में जुटा TNV सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड केन्द्र सरकार के अनुमोदन के बाद अब मध्य जून से आधिकारिक तौर पर TNV सर्टिफिकेशन लिमिटेड हो गया है। यह परिवर्तन TNV के कॉर्पोरेट […]

Read More
Biz News

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

मोदी सरकार 3.0 को आज 1 साल पूरा, मोदी बोले-महिलाओं के नेतृत्व में विकास की परिभाषा बदली; नड्डा भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे प्रधानमंत्री बोले- देश को आगे बढ़ाने में नारी शक्ति की अहम भूमिका, शिक्षा से व्यवसाय तक मिसाल बन रहीं 370 हटाया, विकास का रास्ता दिखाया, भारत की बदली युद्ध नीति…11 वर्षों […]

Read More