पाराशर पंचांग : आज का दिन है सभी के लिए खास, जानें आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : व्यवसाय में नई योजनाओं और साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जो उन्हें प्रगति देगा। आपका पारिवारिक जीवन आज शुभ रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृषभ : आज आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस समय शांत और सकारात्मक रहना आपके लिए महत्वपूर्ण है। आज आपके जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। मानसिक अशांति स्वास्थ्य सम्बंधित विकारों का कारण बन सकती है।

मिथुन : आज नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन कुछ के लिए वांछित स्थानांतरण भी हो सकते हैं। आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

कर्क : आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार में शादी का कार्यक्रम बन सकता है। खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते है।

घर में लगाएं फलदार पेड़, सदा हरा-भरा रहेगा संसार

 सिंह : लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा, टीवी आदि से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से पहचान बनाएंगे। व्यावसायिक यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी, किन्तु थकावट के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या : व्यापारिक सन्दर्भ में रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर गति बढ़ाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। प्रेमियों के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का आज अच्छा समय है। आपको अचानक काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला : आज आप अपने आत्मविश्वास के स्तर में वृद्धि देखेंगे। नई साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है। पुराने निवेश लाभदायक रहेंगे। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा और बच्चे के विवाह या जन्म जैसी शुभ घटना घट सकती है।

वृश्चिक : वित्तीय मोर्चे पर आज अच्छा लाभ संभव है। मार्केटिंग, मीडिया आदि से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। भूमि, वाहन आदि की बिक्री और खरीद के लिए एक सकारात्मक चरण है। आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे।

संकष्टी चतुर्थी:  बप्पा के इस स्वरूप की पूजा से दूर होंगे विघ्न

धनु : आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। ऐसे मजबूत संकेत हैं कि अविवाहितों के लिए शादी की घंटी जल्द ही बज जाएगी। आप किसी पवित्र स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं।

मकर : आप महत्वाकांक्षी उद्यम में प्रवेश कर सकते हैं। यह आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। परिवार के सुख के लिए भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे।

कुंभ : आज यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। आप अपने दोस्तों की मदद से समस्याओं का हल पा सकते हैं। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उसका स्वास्थ्य अचानक चिंता का विषय सकता है।

मीन : यदि आप व्यावसायिक सन्दर्भ में निर्यात या आयात से जुड़े हैं, तो आकस्मिक विदेशी यात्रा संभव हो सकती है। छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जो परियोजनाएं लंबे समय से लंबित थीं, वे अब प्रगति करेंगी।

Astrology

सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन के लिए अतिशुभदायी है आज का दिन, जानें क्या कह रहा आपका राशिफल

आज का पंचांग (3 मई, 2024, शुक्रवार) व राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें… यदि आप कोई नई योजना बना रहे हैं तो एक बार सोच कर करें निर्णय… ऐसा कह रहे हैं आपके सितारे… राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 03 मई 2024 : मुनि सुब्रतनाथ जयंती कल। […]

Read More
Astrology

आपकी राशि के लिए भी बहुत ख़ास है आज का दिन (दो मई, गुरुवार), जानें आज का राशिफल

यदि आपको भी चाहिए भाग्य का साथ तो ज़रूर पढ़िए आज क्या कह रहे हैं आपके सितारें…   राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मेष राशि : आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी। वृषभ राशि : […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, मिथुन, सिंह, कुम्भ या मीन है तो शुभ है आज का दिन

कैसा बीतेगा आज (30 अप्रैल) मंगलवार, जानिए आज का राशिफल व पंचांग जयपुर से राजेंद्र गुप्ता आज और कल का दिन खास 30 अप्रैल 2024 : गुरु अर्जुनदेव जयंती आज। 01 मई 2024 : मजदूर दिवस कल। आज का राशिफलः 30 अप्रैल, 2024, मंगलवार मेष: घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क […]

Read More