क्रिकेट की दुनिया के लिए दुखद खबर, इंग्लैंड के स्पिनर जोश बेकर का निधन

  • 20 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, मौत के कारण का अब तक कोई पता नहीं

लंदन। इंग्लैंड के वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले स्पिनर जोश बेकर का निधन हो गया है। वह 20 वर्ष के थे। वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बेकर के निधन की पुष्टि की है। हालांकि, अब तक उनकी मौत का कारण पता नहीं चल सका है।

वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले जाइल्स ने बेकर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जोश के निधन की खबर ने हम सभी को दुखी कर दिया है। जोश एक टीम के साथी से कहीं अधिक थे, वह हमारे क्रिकेट परिवार के अभिन्न अंग थे। हम सभी उसे बहुत याद करेंगे। हमारा सारा प्यार और प्रार्थनाएं जोश के परिवार और दोस्तों के लिए हैं।

जाइल्स ने कहा कि इस अत्यंत कठिन समय के में क्लब जोश के परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों का समर्थन करने के लिए समर्पित है। हम अपने दुःख में एकजुट हैं और उनकी स्मृति को उल्लेखनीय व्यक्ति के अनुरूप सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भी जोश बेकर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा है कि ईसीबी जोश बेकर के असामयिक निधन की खबर जानकार बहुत ज्यादा दुखी है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। उल्लेखनीय है कि बेकर ने साल 2021 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने इस प्रारुप में कुल 22 मैच खेलते हुए 43 विकेट लिये। उन्होंने 17 लिस्ट ए मैचों में 24 और आठ टी-20 मुकाबले में तीन विकेट लिये।

Sports

द्रौपदी मुर्मु ने गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप विजेता ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मुर्मु ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को […]

Read More
Sports

भारतीय महिलाओं ने खो-खो में मलेशिया को 80 अंकों से हराया

नई दिल्ली। रणनीति और कौशल के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारतीय महिला खो-खो टीम ने गुरुवार रात इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जारी खो-खो विश्व कप 2025 में मलेशिया के खिलाफ शानदार जीत के साथ अपना अपराजित क्रम जारी रखा है। डिफेंडर भीलर ओपिनबेन और मोनिका के शानदार ड्रीम रन से शुरुआत करते हुए टीम […]

Read More
Sports

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को दिया रिकार्ड 436 रनों का लक्ष्य

राजकोट। प्रतिका रावल 154 और कप्तान स्मृति मंधाना 135 की तूफानी शतकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को जीत के लिए रिकार्ड 436 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। बल्लेबाजी […]

Read More