घर में लगाएं फलदार पेड़, सदा हरा-भरा रहेगा संसार

डॉ उमाशंकर मिश्र


घर में किस तरह के पेड़ लगाने से सुख-शांति बनी रहती है। पुराने वक्त में लोगों के घर कितने ही बड़ा या फिर कितने ही छोटे क्यों न हो, लेकिन उनके घरों में पेड़-पौधों की कमी नहीं होती थीं। कई लोग तो छोटे से पौधे को बड़ा होने तक बच्चों की तरह पालते थे। इस तरह के पेड़ पीढ़ी दर पीढ़ी उस परिवार के साथ रहा करता था। घर के आंगन में हरा-भरा पेड़ खुशहाली का प्रतीक माना जाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस तरह के पेड़ आंगन में लगाने चाहिए।

अगर नहीं आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर में किस तरह के पेड़ लगाने से सुख-शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हमेशा फलदार पेड़ ही लगाना चागिए। पेड़ हमे प्राणवायु प्रदान करते है, साथ ही ये अपने आसपास का वातावरण शुद्ध बनाये रखते है। इसलिए घर के आसपास पेड़ों को लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में फलदार पेड़ बहुत शुभ माने जाते है और घर के आसपास फलदार पेड़ों को लगाने से संतान की प्राप्ति होती है।

इसलिए घर के आसपास आंवला, अमरूद, अनार, पपीता आदि फलदार पेड़ों को लगाना चाहिए और अगर आपके घर में पहले से लगे है। तो इन पेड़ों को सूखने नहीं देना चाहिए। न ही इनके सूखे पत्तों को जमा होने देना चाहिए। क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। अगर कोई पेड़ सूख जाये तो उसे हटा देना चाहिए और उसकी जगह कोई नया पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

Central UP Religion

मां चन्द्रघण्टा की पूजा से होती है हर कामना पूर्ण: आचार्य शिव मोहन महराज

बाराबंकी। आचार्य शिव मोहन महराज अपने भक्त गणों से कहते हैं कि नवरात्रि के तीसरे दिन माता चन्द्रघण्टा की पूजा की जाती हैं। माता चन्द्रघण्टा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याण कारी है इस लिए कहा जाता है। हमे पवित्र विग्रह को ध्यान में रख कर साधना करनी चाहिए। देवी का ध्यान हमारे इहलोक और […]

Read More
Religion

मां ब्रह्मचारिणी की उपासना

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री जगदंबा दुर्गा का दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के नाम से प्रतिष्ठित है। इन्होंने स्वयं तपस्या के माध्यम से प्राणिमात्र को सन्देश दिया। उन्होंने तपोबल के सिद्धांत का प्रतिपादन किया। तपस्या के बल पर परमात्मा की कृपा को प्राप्त किया जा सकता है। सामान्य भक्त भी देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना से सर्वसिद्धि को […]

Read More
Religion

आपकी राशि एवं कुंडली के अनुसार करे देवी पूजन

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा नवरात्रि में राशि के अनुसार देवी का चयन कर साधना विधानपूर्वक की जाए तो अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। राशि के अनुसार साधना क्रम दिया जा रहा है- मेष  : इस राशि के जातक भगवती तारा, नील-सरस्वती या माता शैलपुत्री की साधना करें। वृषभ : इस राशि के जातक भगवती षोडशी-श्रीविद्या […]

Read More