आपकी राशि के लिए भी बहुत ख़ास है आज का दिन (दो मई, गुरुवार), जानें आज का राशिफल

यदि आपको भी चाहिए भाग्य का साथ तो ज़रूर पढ़िए आज क्या कह रहे हैं आपके सितारें…

 

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

मेष राशि : आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि : समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें, मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। धन का अपव्यय संभव है।

मिथुन राशि : अनचाहे काम करना होंगे। दांपत्य संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। आज कोई नई योजना बन सकती है। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

कर्क राशि : कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना लाभदायक रहेगा। संतान के काम पर नजर रखें।

सिंह राशि : परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी और शुभ कार्य ठीक से संपन्न होंगे।

कन्या राशि : दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बतायें। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

तुला राशि : दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करें आपको सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है।

वृश्चिक राशि : निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

धनु राशि : रुके हुए निर्माण कार्यों में गति आयेगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

मकर राशि : नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू काम-काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।

कुंभ राशि : आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं

मीन राशि : आप की मेहनत और सूझबूझ  से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

आज और कल का दिन खास

02 मई 2024 : चंडिका नवमी आज।

02 मई 2024 : गुरु अर्जुन देव जयंती (नानकशाही मत से)।

02 मई 2024 : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कल।

02 मई 2024 : पंचक प्रारंभ आज से।

03 मई 2024 : मुनि सुब्रतनाथ जयंती कल।

03 मई 2024 : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कल।

आज का पंचांग- 02 मई 2024, गुरुवार

तिथि    नवमी     01:55 AM

नक्षत्र    घनिष्ठा    01:49 AM

करण    तैतिल     03:02 PM

गर          01:55 AM

पक्ष     कृष्ण

योग    शुक्ल     05:18 PM

वार     गुरुवार

सूर्योदय    05:39 AM

सूर्यास्त     06:57 PM

चन्द्रमा      मकर    02:33 PM

राहुकाल    01:57 – 03:37 PM

विक्रमी संवत्  2081

शक सम्वत  1946 (क्रोधी)

मास      वैशाख

शुभ मुहूर्त

अभीजित   11:51 – 12:44 PM

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर (9116089175) पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

 

Astrology

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है आर्थिक लाभ

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आपको चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आपको धैर्य बनाए रखनें की आवश्कता है। नए काम शुरू करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। […]

Read More
Astrology

आज और कल का दिन खास है कुछ खास जानें आज का राशिफल

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सफल होंगे। आपको अपने करियर को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी। सशस्त्र […]

Read More
Astrology

मंगलवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी की तरक्की

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम रंगीन है। अपने पार्टनर से जो उम्मीदें लगाए बैठे थे, वह पूरी होंगी। काम की अधिकता के कारण आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। परन्तु उसका पूरा साथ मिलेगा। वृषभ : विवाह के लिए सही समय है, लेकिन […]

Read More