भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर पकड़े गये दो चीनी नागरिक,पूछताछ जारी

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर भारतीय सीमा में घूम रहे दो चीनी नागरिकों को एसएसबी ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार देर शाम सरहद पर एसएसबी जवान रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान चीन के दो नागरिक भारतीय सीमा की तरफ आते दिखे। घुसपैठ की आशंका में दोनों चीनी युवकों को रोका गया। उनसे यहां घूमने का कारण पूछा गया।

सही जवाब न मिलने पर जवानों ने हिरासत में ले लिया। सरहद पर चीन के नागरिकों के पकड़े जाने की सूचना पर खुफिया एजेंसियां ने भी उनसे पूछताछ शुरू की। सूत्रों ने बताया कि दोनों के पास रिपब्लिक आफ चाइना का पासपोर्ट है। इस पर उनका नाम जहेंग यिंगजुन (50) और सांग हुई (52) लिखा है। दोनों का भारत में प्रवेश के लिए वीजा समाप्त हो गया है। इसके पहले दोनों युवक कई बार भारत की यात्रा कर चुके हैं। कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि आव्रजन सहित अन्य एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं।

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More