नौकरानी से यौन संबंध बनाते वक्त बिगड़ी मालिक की हालत, चंद पलों में चली गई जान

बेंगलुरू। बेंगलुरू में सड़क किनारे मिले 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की जांच में खुलासा हुआ है। कि उसकी मौत नौकरानी के साथ सेक्स करते समय हुई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस जांच में पता चला कि नौकरानी ने अपने पति और भाई की मदद से व्यक्ति के शव को चादर और प्लास्टिक कवर से ढक कर ठिकाने लगा दिया। आरोपियों ने कबूल किया है कि पकड़े जाने के डर से उन्होंने ऐसा किया।

पुलिस के मुताबिक, जेपी नगर के रहने वाले बालासुब्रमण्यम का शव 17 नवंबर को सड़क किनारे से बरामद किया गया। पुलिस ने जांच शुरू करने के बाद पाया कि वह एक दिन पहले घर से निकला था। अपने पोते को बैडमिंटन क्लास में छोड़ने के बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों को फोन किया और कहा कि वह देर से घर आएगा।

जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने सुब्रमण्यनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि वह अपनी प्रेमिका के घर गया था। जो उसकी नौकरानी भी थी। जांच में आगे खुलासा हुआ कि यौन संबंध बनाने के दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शख्स की पिछले साल एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।(BNE)

National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
National

दुनिया मानती है, आज का भारत आतंकवाद से अलग तरीके से निपटता है: जयशंकर

नई दिल्ली। दुनिया मानती है कि आज का भारत आतंकवाद से बहुत अलग तरीके से निपटता है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को यहां हंसराज कॉलेज में आयोजित ‘विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा भारत की छवि मित्रवत, लेकिन निष्पक्ष है, अगर आप आतंकवाद जैसी चुनौती को देखें, तो […]

Read More
National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More