सभी बुजुर्गो को नि: शुल्क दबा और परामर्श दिया गया
प्रबंधक प्रदीप कुमार कटियार ने सभी का जताया आभार
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: आज आधारशिला वृद्धाश्रम फरेंदा, महराजगंज में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया जिसमें डॉक्टर यामिनी त्रिपाठी, डॉक्टर सचिन चौधरी, फार्मासिस्ट नंद कुमार पांडेय, स्टाफ नर्स पूनम यादव, श्रीमती रुन्दति एवं अभय कुमार जी द्वारा सभी बुजुर्गों को निशुल्क दवा एवं परामर्श दिया गया । प्रबंधक प्रदीप कुमार कटियार ने सभी का आभार व्यक्त किया। बता दें कि महराजगंज जिले के नगर पंचायत आनंदनगर स्थित गणेशपुर के आधारशिला वृद्धाश्रम में आज 28 नवंबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की टीम ने बुजुर्गों और स्थानीय लोगों की जांच कर मुफ्त दवाएं दीं।
सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और बदन दर्द की शिकायतें हो रही हैं। इसे देखते हुए आश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगाने का अनुरोध किया था। इसके बाद अस्पताल की टीम वृद्धाश्रम पहुंची।

शिविर में सुबह से ही वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और आसपास के गांव-मोहल्लों के लोग जांच कराने पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों का बीपी, बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, जोड़ों के दर्द और सामान्य कमजोरी की जांच की। उन्हें आयुर्वेदिक दवाएं देने के साथ दवा लेने का तरीका भी बताया गया।
प्रदीप कटियार ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को परेशानी हो रही थी। कई बुजुर्गों को सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार था। उन्हें अस्पताल ले जाने में दिक्कत होती है, इसलिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगाने को कहा। विभाग ने डॉक्टरों की टीम भेजी। डॉक्टरों ने सुबह-शाम ठंडी हवा से बचने, गर्म कपड़े पहनने, गुनगुना पानी पीने, तुलसी-अदरक का काढ़ा लेने और ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दी। बुजुर्गों से रात में पर्याप्त ओढ़ना-बिछौना रखने और समय पर दवा लेने को कहा गया।
डॉक्टरों ने यह भी कहा कि बुखार ज्यादा हो, सांस लेने में तकलीफ हो या खांसी लंबे समय तक ठीक न हो, तो अस्पताल में जांच कराएं। प्रबंधक प्रदीप कटियार ने कहा कि आगे भी समय-समय पर ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों की टीम का आभार जताया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
DMK के परिसीमन समर्थन से भड़की TVK, स्टालिन को बताया ‘सावरकर 2.0’
परिसीमन बिल पर NCP (SP) के समर्थन की चर्चा, सुप्रिया सुले पर नजरें
जानकीपुरम: नकली पिस्टल लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार
