जानकीपुरम: नकली पिस्टल लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

Lucknow

पुलिस का दावा नकली पिस्टल से कर रहे थे फायरिंग

पुलिस को इनके पास से नकली पिस्टल बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow: असलहा असली हो या फिर नकली हाथ में लेकर लहराने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इनका कहर लगातार देखने को मिल रहा है। एक-दूसरे को दम-खम दिखाने के सरेराह और सरे शाम असलहों का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जानकीपुरम क्षेत्र में देखने को मिला जहां दो युवक अपनी शानो-शौकत बढ़ाने के असलहों से फायरिंग करते नजर आए, लेकिन उन्हें यह आभास शायद नहीं रहा कि उनकी यह गलतियां उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा देगी। इनके कारनामे जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि इंस्पेक्टर जानकीपुरम के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के शिकंजे में फंसते ही दोनों माफी मांगी, लेकिन वह हवालात पहुंच गए।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें दो युवक धड़ाधड़ गोलियों की बौछार कर प्रदर्शन करते नजर आए। वायरल हुई वीडियो के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में चिन्हित कर उनकी गर्दन तक पहुंचने के लिए निर्देश दिए। जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों युवक किसी गैर जनपद के नहीं बल्कि राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।इंस्पेक्टर जानकीपुरम की टीम ने चिन्हित कर दोनों शौकीन बाजों को शनिवार को धरदबोचा।

इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान जानकीपुरम क्षेत्र स्थित मौर्या टोला मड़ियांव गांव निवासी बीस वर्षीय शिलांग राजपूत उर्फ चिमटी पुत्र कमल राजपूत व उपरोक्त निवासी 22 वर्षीय अभिषेक वर्मा पुत्र स्व राजेश वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की गई तो प्रदर्शन करने वाला असलहा नकली खिलौना पटाखा चलाने वाली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, 01 दिसंबर से शुरू होगा यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो-2026

iPhone यूजर्स सावधान! वेबसाइट खोलते ही हैकिंग का खतरा

काशी की गंगा और तमिलनाडु की कावेरी, संस्कारों की धारा एक: CM

 

 

 

Lucknow
Crime News

हुसैनगंज में शादी की जिद पर युवक ने परिवार पर फेंका तेजाब

विरोध करने पर ताबड़तोड़ चाकू से वारकर किया लहुलुहान इस घटना में पिता पत्नी और बेटी गंभीर रूप से जख्मी हमलावर भी तेजाब फेंकते हुआ घायल सभी घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर शादी से मना करने पर दिया घटना को अंजाम ए अहमद सौदागर Lucknow: तमाम कोशिशों के बावजूद सूबे में तेजाब फेंकने […]

Read More
Ramgarh
Crime News

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 की मौत, PM ने जताया दुख

Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग बिहार के […]

Read More
Crime News Lucknow Uttar Pradesh

बंथरा: तेज रफ्तार कंटेनर के चालक ने मां-बेटी को कुचला

मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत, बेटी की हालत गंभीर हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार जुनाबगंज मोड़ पर हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कंटेनर पैदल जा रहीं मां-बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों […]

Read More