बंथरा: तेज रफ्तार कंटेनर के चालक ने मां-बेटी को कुचला

  • मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत, बेटी की हालत गंभीर
  • हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार
  • जुनाबगंज मोड़ पर हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow: बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कंटेनर पैदल जा रहीं मां-बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां मां ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढें

जानकीपुरम: नकली पिस्टल लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र स्थित आशा खेड़ा गांव निवासी रमेश कुमार की 34 वर्षीय पत्नी पूनम व बेटी संध्या के साथ कहीं जाने के लिए बंथरा क्षेत्र के जुनाबगंज मोड़ पर खड़ी थीं। बताया जा रहा है कि तभी तेज रफ़्तार से आ रहे कंटेनर यूपी 32 वाई एन 9183 के चालक ने मां-बेटी को कुचल दिया। बताया जा रहा है पूनम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बेटी संध्या की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे चालक की तलाश की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

DMK का परिसीमन बिल को समर्थन, तमिलनाडु की हिस्सेदारी पर शर्त

DMK के परिसीमन समर्थन से भड़की TVK, स्टालिन को बताया ‘सावरकर 2.0’

परिसीमन बिल पर NCP (SP) के समर्थन की चर्चा, सुप्रिया सुले पर नजरें

जानकीपुरम: नकली पिस्टल लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

 

 

Lucknow
Crime News

हुसैनगंज में शादी की जिद पर युवक ने परिवार पर फेंका तेजाब

विरोध करने पर ताबड़तोड़ चाकू से वारकर किया लहुलुहान इस घटना में पिता पत्नी और बेटी गंभीर रूप से जख्मी हमलावर भी तेजाब फेंकते हुआ घायल सभी घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर शादी से मना करने पर दिया घटना को अंजाम ए अहमद सौदागर Lucknow: तमाम कोशिशों के बावजूद सूबे में तेजाब फेंकने […]

Read More
Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

गीडा में 17,650 करोड़ का निवेश, सपा के बूचड़खाना प्रस्ताव पर योगी का निशाना

सैफई महोत्सव नहीं, अब 403 सीटों पर विकास: योगी पूर्वी यूपी से मच्छर-माफिया का सफाया: योगी मदुरै में दीपक जलाने से रोका गया: योगी यूपी में सब चंगा, यूरोप में दंगे: योगी यूपी में बन रहीं AK-203 और ब्रह्मोस मिसाइलें: योगी 25 एकड़ में बनेगा सरदार पटेल स्किलिंग जोन ट्रेनिंग के साथ युवाओं को मिलेगी […]

Read More
Meerut
homeslider Uttar Pradesh

मेरठ में दहेज लोभियों को लड़की वालों का करारा जवाब

स्कॉर्पियो मांगी तो थमा दी प्लास्टिक की कार, लड़की वालों ने तोड़ा रिश्ता Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ से दहेज प्रथा को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी के दौरान दहेज में स्कॉर्पियो कार मांगने का आरोप लगने पर लड़की वालों ने ऐसा जवाब दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से […]

Read More