Lucknow: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर डॉ. सर्वेश त्रिपाठी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी डॉ. सर्वेश त्रिपाठी को पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
अपनी नियुक्ति पर डॉ. सर्वेश त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा, उनके सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। वह समाज के दिव्यांग वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके लिए संगठन के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. सर्वेश त्रिपाठी ने विश्वास जताया कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वह अपनी जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगे। उनकी नियुक्ति को दिव्यांगजनों के हितों से जुड़े कार्यों को संगठनात्मक स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में एक नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को झटका, अदालत ने लगाई फटकार
मध्य प्रदेश का अनोखा मंदिर, जहां दिवाली के बाद प्रसाद में बांटे जाते हैं रुपये और सिक्के
ईरान पर परमाणु हमला कर सकता है अमेरिका! टकर कार्लसन का बड़ा दावा
मिड-डे मील के लिए लौकी तोड़ने गया चौथी का छात्र, बिजली के तार ने छीन ली जिंदगी
