प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर जब्त कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, घटना तीन अक्टूबर की है। तेहाय गांव में गोलीबारी के दौरान मुस्कान कुमार घायल हो गया था। सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ विवाद

गोगरी SDPO चंदन कुमार ठाकुर के अनुसार, घायल मुस्कान कुमार के फर्दबयान के आधार पर पसराहा थाना कांड संख्या 218/26 दर्ज किया गया है।पुलिस को दिए बयान में मुस्कान ने बताया कि उसका एक युवती के साथ प्रेम संबंध था।

ये भी पढें

मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई

आरोप है कि इसी रिश्ते को लेकर युवती के परिजन बाइक से तेहाय गांव पहुंचे। वहां युवक के साथ मारपीट की गई और इसके बाद उस पर गोली चला दी गई। गोली लगने से मुस्कान घायल हो गया।

SP के निर्देश पर बनाई गई विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए खगड़िया SP के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम ने संभावित ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मोहम्मद नईम बैठा, निवासी तेहाय और मोहम्मद शहजार, निवासी झांझर को गिरफ्तार किया। इनके अलावा एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है।

एक आरोपी अब भी फरार

पुलिस के अनुसार, मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

WHO रिपोर्ट: पाकिस्तान से आगे भारत, जानें कितनी है औसत उम्र

मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई

रूस में प्लेग का शक! कर्मचारी की मौत के बाद 200 लोग क्वारंटीन

CEC ज्ञानेश कुमार को राहत, SC ने निलंबन की मांग ठुकराई

सनातन संस्कृति और पूर्वजों के संस्कारों पर योगी का बड़ा संदेश

 

 

Spread the love

Crime News Odisha

मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई

Odisha: ओडिशा के बौद्ध जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महानदी में एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में जकड़कर गहरे पानी की ओर खींचने लगा। युवक की चीख सुनकर उसके दो भाई बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: करीब साल के युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं हो सकी

एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने पड़ा मिलने से मचा हड़कंप पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट कस्बा स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

सुपरनोवा कितनी सुपर? गगनचुंबी इमारत के साथ बढ़ते विवादों ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल Noida : के सेक्टर-94 में यमुना नदी और ओखला बर्ड सैंक्चुरी के करीब बनी सुपरनोवा दूर से ही अपनी ऊंचाई और आधुनिक डिजाइन की वजह से आकर्षित करती है। कांच से सजी ऊंची इमारतें और शानदार आर्किटेक्चर नोएडा की आधुनिक […]

Spread the love
Read More