ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

Lucknow : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) मेरठ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो पांच ग्राम चरस के साथ दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश के निर्देशन पर यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान परवेज आलम उर्फ राजा पुत्र हबीबुल्ला अंसारी (30) और जबरेज आलम पुत्र मरहूम नजू मियां (21) निवासी वार्ड संख्या 20 व 19, बांगरा, थाना सुगौली, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) बिहार के रूप में हुई है।

ANTF ने दोनों को शनिवार चार अक्टूबर को आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में वाटर वर्क्स फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर नगर निगम के टिन शेड के पास से पकड़ा। कब्जे से 11.005 किलो चरस, एक मोबाइल फोन और 1640 रुपये नकद बरामद हुए। थाना कमला नगर कमिश्नरेट आगरा पर मुकदमा धारा 8/20/29 ANTF एक्ट पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पार्टनर हैं और काफी समय से तस्करी कर रहे हैं। वे चरस लेकर आए थे और आगरा के एक व्यक्ति के माध्यम से दूसरे व्यक्ति को सप्लाई करने वाले थे, जो यूपीएस अवैध चरस को आगरा व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता है। इससे पहले भी कई बार आगरा में चरस की सप्लाई कर चुके हैं।
ANTF को फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज पर महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर गिरोह के अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक 

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक

गाजीपुर के रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट, दो लुटेरे गिरफ्तार

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

घर की दही या पैकेट वाली? जानें कौन सी दही है ज्यादा फायदेमंद

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

देवरिया में 1.39 कुंतल गांजा के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने पूरा किया एक साल, होम्बले फिल्म्स ने मनाया जश्न

 

 

Spread the love

One thought on “ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : कारोबार में नया अनुबंध होगा, जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग है। वृषभ : माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बुरी संगत का साथ छोड़ दें, अन्यथा बाद में आपको बहुत […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

शनिवार देर रात महिला मित्र के बीच हुए विवाद का मामला इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में गोलियों की बौछार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीस सितंबर 2025 को प्लासियो मॉल के बाहर गार्ड और सुपरवाइजर को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक

लड़की की इज्जत बचाने के लिए अकेले 40 लुटेरों से भिड़ गया,खुखरी से 3 को मार गिराया और 8 को किया घायल ! उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vishnu Prasad Shrestha : बात 2 सितंबर 2010 की है जब मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन रांची से गोरखपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन में 35 वर्षीय विष्णु प्रसाद श्रेष्ठ […]

Spread the love
Read More