
नामजद रिपोर्ट दर्ज, आरोपी घटना में इस्तेमाल कैंची के साथ हिरासत में
पुर्णिया पुल के नीचे हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow : राजधानी लखनऊ में खूनी खेल का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब अलीगंज थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक बेखौफ हमलावर ने डाला चालक राहुल अवस्थी के पेट में कैंची घोंपकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त उत्तरी, सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज व इंस्पेक्टर अलीगंज सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल चालक को आनन-फानन में ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सरे शाम हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घरवालों की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जान लेने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
मूल रूप से सीतापुर जिले गैरोली गांव निवासी राहुल अवस्थी डाला चलाकर परिवार का जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है रोज की तरह राहुल अवस्थी पुत्र सुरेश अवस्थी डाला लेकर अलीगंज क्षेत्र स्थित पुर्णिया पुल के पास खड़ा था कि इसी दौरान मड़ियांव क्षेत्र स्थित नौबस्ता निवासी प्रदीप के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि बेखौफ प्रदीप पास की दुकान से कैंची लाया और राहुल अवस्थी के ऊपर ताबड़तोड़ कई वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे हमलावर प्रदीप को घेरेबंदी कर दबोच लिया। खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक घरवालों की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
बाथरूम की टाइल्स चमकाने के आसान तरीके, मिनटों में हटेंगे जिद्दी दाग
त्योहारों पर यात्रियों को राहत: खजुराहो-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
बिजनौर: गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया
घर की दही या पैकेट वाली? जानें कौन सी दही है ज्यादा फायदेमंद
Rohit Sharma Record: ओपनर के तौर पर 10 हजार रन, रोहित ने सचिन को छोड़ा पीछे
Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत में क्यों सुनी जाती है जीमूतवाहन और चील्हो-सियारिन की कथा?
दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

