
Hathras चाकुओं से गोदकर ली गई जान, लूट की आंशका
डबल मर्डर की घटना से इलाके में फैली सनसनी, एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर
कातिलों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई
रविवार सुबह हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। यूपी में एक और दुस्साहसी वारदात हुई। हाथरस जिले के कस्बा सादाबाद में बदमाशों ने रविवार सुबह करीब नौ बजे 58 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी शमशुद्दीन और 55 वर्षीय उनकी पत्नी शमीना की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान दंपति को मौत की नींद सुला दिया। हालांकि पुलिस अधिकारी लूटपाट होने की बात से इंकार कर रहे हैं।
ये भी पढ़े
सूचना मिलते ही एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक कातिलों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक शमशुद्दीन करीब दो दशक पहले फौज से सेवानिवृत्त हुए थे और अपनी पत्नी शमीना के साथ सादाबाद स्थित बाईपास पर मकान बनवाकर रहते थे।
हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक वारदात की खबर रविवार सुबह करीब नौ बजे मिली थी। उन्होंने बताया कि छानबीन में प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दंपति को किसी जानने वालों घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि घटना का राजफाश करने के लिए पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी गहनता से छानबीन की लेकिन हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़े
बन गई बात, बैंक हड़ताल स्थगित, तीन दिन की हड़ताल पर जा रहे थे बैंक कर्मी
बताया जा रहा है कि शमशुद्दीन के घर का दरवाजा रविवार देर तक नहीं खुला तो आसपास में रहने वाले लोगों को किसी अनहोनी की आंशका हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाकर कमरे में दाखिल हुई तो वहां का मंजर देख सन्न रह गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, एडिशनल एसपी, सीओ योगेन्द्र कृष्ण नारायण सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है शमशुद्दीन ने दो शादियां की थीं और इनके साथ पहली पत्नी शमीना रहतीं थीं। बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी करीब में ही दूसरे मकान में रहती है। करीबियों ने बताया कि शमशुद्दीन दोनों बीवियों के साथ रहते थे। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ट्रोलिंग पर सलमान के स्टैंड की फातिमा ने की तारीफ, बिग बॉस में बोलीं बड़ी बात
अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा
फिट दिखने वाली महिलाओं को भी क्यों आ रहा हार्ट अटैक? जानें बड़े कारण
पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

