कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया है और इसका ट्रेन नंबर 14153-14154 होगा। खास बात यह है कि कानपुर सेंट्रल से चलने वाली यह पहली ट्रेन होगी, जिसका नाम सीधे कानपुर शहर के नाम पर रखा गया है।

कानपुर से दिल्ली के बीच नई सीधी ट्रेन की लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद इस मांग को पूरा करने की दिशा में रास्ता साफ हो गया है। बताया गया है कि करीब 25 साल बाद कानपुर से दिल्ली के लिए नई दैनिक सीधी ट्रेन को मंजूरी मिली है। इससे रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढें

उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी

रात में कानपुर से चलेगी कानपुर मेल

रेलवे की ओर से प्रस्तावित समय के मुताबिक 14153 कानपुर मेल कानपुर सेंट्रल से प्रतिदिन रात 8:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह करीब 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 14154 आनंद विहार-कानपुर मेल रात 11:25 बजे आनंद विहार से रवाना होगी और सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन के मार्ग में कुल आठ ठहराव निर्धारित किए गए हैं। इससे कानपुर और दिल्ली के अलावा रास्ते में आने वाले शहरों के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। खास तौर पर गाजियाबाद और दादरी समेत आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन उपयोगी साबित हो सकती है।

ये भी पढें

140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत

दशहरा तक शुरू होने की उम्मीद

नई ट्रेन को शुरू कराने के लिए स्थानीय स्तर पर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। सांसद रमेश अवस्थी ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, रेल मंत्री और क्षेत्रीय उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठकों में कानपुर से दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग रखी थी। सांसद की ओर से कहा गया है कि ट्रेन का संचालन दशहरा तक शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। नई ट्रेन शुरू होने से कानपुर सेंट्रल से दिल्ली के लिए उपलब्ध रेल सेवाओं में एक और विकल्प जुड़ जाएगा।

त्योहारों पर भी बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की भी तैयारी की है। मुंबई और पुणे से पूर्वांचल के विभिन्न शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ, हडपसर-गाजीपुर सिटी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन प्रयागराज छिवकी, वाराणसी और जौनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों के रास्ते किया जाएगा। इसके अलावा त्योहारों के दौरान मऊ-अंबाला कैंट, योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता और अमृतसर-कोलकाता के बीच भी विशेष ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में ईरान को हरा जीता गोल्ड

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

 

 

 

Spread the love

One thought on “कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा”

Comments are closed.

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Agra
Crime News Uttar Pradesh

140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाजिदपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार तेज रफ्तार में […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More