नेशन फर्स्ट की भावना को करें आत्मसात

Jaipur

नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प

Jaipur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को जयपुर में कहा कि देश सर्वोपरि की भावना से कार्य करें। सबसे पहले देश है, उसके बाद पार्टी है और अंत में हम सब हैं। इसी संकल्प के साथ हमें जनसेवा करनी चाहिए। नितिन नवील निकाय चुनाव में पार्टी को मिली कामयाबी पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देने पहुंचे थे। उन्होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया। उन्होंने आगामी पंचायत राज चुनावों में ठोस रणनीति और आपसी सहयोग, समन्वय के साथ कार्य करते हुए जीत हासिल करने का मंत्र भी दिया।

नवीन ने कहा कि ‘नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट’ की भावना को आत्मसात करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक सफलता प्रदेश नेतृत्व, संगठन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं प्रभावी रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जीत का सेहरा हम सभी का है और निकाय चुनाव को आगामी पंचायत चुनाव की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव मानकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सफलता के साथ आत्मचिंतन और समीक्षा ही संगठन को निरंतर मजबूत और सही दिशा प्रदान करती है।

ये भी पढें

एक ही फंदे पर झूल गए नाबालिग प्रेमी

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाय चुनाव में सफलता प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में सक्रिय रूप से लगाया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी अपेक्षाओं और मांगों को समझकर योजनाएं बनाना तथा उनके क्रियान्वयन के दौरान जनता के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना ही सुशासन की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं और कार्यक्रम लाये गये हैं।

जनप्रतिनिधि क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहेंगे, तो इन योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का यश जनता के बीच संगठन को जरूर मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए राजस्थान में विकास की गति को निरंतर बनाये रखना आवश्यक है। इसके लिए गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और हरियाणा की तरह राजस्थान में भी भाजपा को लगातार सत्ता में बनाये रखने के लिए जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को जनसेवा की मिसाल बनानी होगी।

ये भी पढें

बोले ब्रजेश: मरीज को पता होना चाहिए कौन सी दवा ले रहा है

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी पंचायत चुनावों के लिए अभी से पूरी ताकत और मेहनत के साथ जुट जायें। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान में पिछले ढाई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। राज्य सरकार ने विधायकों और जनप्रतिनिधियों को भी विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया है। पंचायत चुनावों के मद्देनजर विकास रथों के जरिये सरकार के कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की पुस्तिका तैयार कर उपलब्ध करायी गयी है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता संगठन की मेहनत, समन्वित रणनीति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने निकाय चुनावों के परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, वहां की रणनीति से सीख लेते हुए इसे पंचायत चुनाव में अपनाया जाना चाहिए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया

बोले ब्रजेश: मरीज को पता होना चाहिए कौन सी दवा ले रहा है

बर्गर सिंह ने असम में बढ़ाया विस्तार, राज्य में 25+ आउटलेट्स खोलने का लक्ष्य

 

एजेंसी

Spread the love

One thought on “नेशन फर्स्ट की भावना को करें आत्मसात”

Comments are closed.

Lucknow
Health homeslider Uttar Pradesh

बोले ब्रजेश: मरीज को पता होना चाहिए कौन सी दवा ले रहा है

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक की बड़ी पहल देशज भाषा में मरीजों से बात करें चिकित्सक Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के लिए दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मरीज को यह जानकारी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
National Politics

बंगाल चुनाव में BJP ने खर्च किए 287 करोड़

कांग्रेस ने केरल में 105 करोड़ फूंके New Delhi: पश्चिम बंगाल, केरल समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च का ब्योरा सामने आया है। चुनाव आयोग को जमा कराई गई खर्च रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा ने पांचों चुनावों में कुल 529.38 करोड़ रुपये […]

Spread the love
Read More
 New Delhi
National Politics

दीपके बोले- धांधली वाले चुनाव में क्यों लेते हैं हिस्सा?

 New Delhi: चुनावी प्रक्रिया को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए हैं। दीपके का कहना है कि यदि विपक्ष को वास्तव में लगता है कि चुनावी व्यवस्था में गड़बड़ी हो रही है, तो उसे ऐसे चुनावों में लगातार […]

Spread the love
Read More