मोहनलालगंज: बकरी चोर गिरोह पकड़ा गया, छह आरोपी गिरफ्तार

तीन बकरियां, दो चार पहिया वाहन व 3300 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow : चार पहिया वाहनों से घूम-घूमकर बकरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को आधा दर्जन चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बकरियां, घटना में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन व 3300 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

DSP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक नौ सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित हुलास खेड़ा गांव निवासी माता प्रसाद के घर का ताला तोड़कर चोरों ने तेरह बकरियां चोरी कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की गर्दन तक पहुंचने के लिए इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह को निर्देश दिए थे।

 

घटना का राजफाश करने लिए इंस्पेक्टर के नेतृत्व में लगी पुलिस की तीन टीमें CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र के जरिए तलाश कर रही थी कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग बकरी चोरी करने के फिराक में क्षेत्र में मंडरा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर छह चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम कैंट थाना क्षेत्र के तोपखाना बाजार निवासी चन्द्र प्रकाश, हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित कल्याण मंडप निवासी शुभम धानुक, आशियाना क्षेत्र के सेक्टर जी निवासी अनस, सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के हमीरपुर नीलमथा निवासी विकास उर्फ नन्हके, आशियाना के रिक्शा कालोनी निवासी गोलू भारती व सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के हमीरपुर निलमथा निवासी अमन रावत बताया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों का एक संगठित गिरोह जो चार पहिया वाहनों दिन-रात गांव-गांव में घूम-घूमकर रैकी करने के बाद घरों में बंधी बकरियों को चोरी करने की बात स्वीकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण

सरयू का रौद्र रूप: मस्जिद-मंदिर समेत 10 से ज्यादा घर नदी में समाए

18K, 22K या 24K गोल्ड? खरीदने से पहले ऐसे समझें सोने की शुद्धता और हॉलमार्क

विश्व पर्यटन दिवस पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं पर जोर

कमजोर मानसून से मराठवाड़ा में सूखे का संकट, 74 तालुके सूखाग्रस्त घोषित

अखिलेश यादव के बड़े ऐलान, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

छतरपुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, टॉफी का लालच देकर बच्ची को बुलाया था पास

 

Spread the love

One thought on “मोहनलालगंज: बकरी चोर गिरोह पकड़ा गया, छह आरोपी गिरफ्तार”

Comments are closed.

Crime News

यूपी में तीन IPS अफसरों के ट्रांसफर

डॉ. मनोज कुमार बने IPS पश्चिमी जोन के आईजी ए अहमद सौदागर Lucknow : शासन ने तीन IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं । शासन से जारी सूची के अनुसार डॉ. मनोज कुमार अभी तक पुलिस महानिरीक्षक, प्रतिसार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, PAC , पश्चिमी जोन, […]

Spread the love
Read More
Circumstances
Crime News

बाजारखाला: एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा मिला

कांदा टिकैतगंज के चूड़ी वाली गली में हुई घटना का मामला करीबियों की भूमिका पर संदेह, सोते समय की गई हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बंथरा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बाजारखाला […]

Spread the love
Read More
Crime News

पारा: हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, बसुली और CCTV DVR बरामद

पारा में हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; CCTV DVR और बसुली बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow, 28 सितंबर 2026 को हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पारा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की बसुली, CCTV DVR […]

Spread the love
Read More