बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

छेदाना हत्याकांड: 11 दिन बाद भी कातिल फरार

ए अहमद सौदागर

Lucknow: अट्ठारह सितंबर 2026 की रात बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय छेदाना गौतम की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस की टीमों ने हत्यारों की तलाश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन ग्यारह दिन गुजरने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

पुलिस ने करीबियों से लेकर इलाकाई सूचीबद्ध बदमाशों तक की कुंडली खंगाला और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की, लेकिन पुलिस इस नतीजे परनहीं पहुंच सकी कि आखिर बुजुर्ग छेदाना गौतम की जान किसने और क्यों ली। यह सनसनीखेज मामला मानो पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

बदमाश बेरहमी से बुजुर्ग महिला छेदाना गौतम की उन्हीं के घर में घुसकर बेरहमी से कत्ल कर दिया, लेकिन पुलिस खून बहाने वालों को पकड़ने में नाकाम है। सनद रहे कि बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला छेदाना गौतम के पति शंकर लाल गौतम की करीब सात साल पहले मौत हो चुकी है।

ये भी पढें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उनकी दोनों बेटियां राम-जानकी और अर्चना शादी के बाद अपनी-अपनी ससुराल में रहतीं हैं और छेदाना गौतम घर में अकेली रहतीं थीं। रोज की तरह 18 सितंबर 2026 की रात खाना खाने के बाद घर में सो रहीं थीं कि देर रात बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला छेदाना की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर मौत की नींद सुला दिया। इस सनसनीखेज मामले की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की।

DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कातिलों की गर्दन दबोचने के लिए मातहतों को दिशा-निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीमें करीबियों से लेकर इलाकाई सूचीबद्ध बदमाशों तथा आसपास के जिलों में जाकर बदमाशों की खोज की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

वहीं पुलिस इस मामले में कुछ करीबियों से भी गहनता से पूछताछ की लेकिन उनसे भी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग सका। इस मामले में जांच पड़ताल में जुटे एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस की टीमें लगी हुई है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण

बिना कट के पास हुई ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’

WPL 2027: आज तय होंगे रिटेन खिलाड़ी, 28 अक्टूबर को ऑक्शन

विश्व पर्यटन दिवस पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं पर जोर

कमजोर मानसून से मराठवाड़ा में सूखे का संकट, 74 तालुके सूखाग्रस्त घोषित

 

 

Spread the love

One thought on “बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले”

Comments are closed.

Crime News

मोहनलालगंज: बकरी चोर गिरोह पकड़ा गया, छह आरोपी गिरफ्तार

तीन बकरियां, दो चार पहिया वाहन व 3300 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : चार पहिया वाहनों से घूम-घूमकर बकरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को आधा दर्जन चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर चोरी […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh Weather

रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण

जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले में लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, तटबंधों की स्थिति […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh Weather

सरयू का रौद्र रूप: मस्जिद-मंदिर समेत 10 से ज्यादा घर नदी में समाए

Barabanki:  उत्तर प्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र के हेतमापुर में सरयू नदी ने रविवार को भारी तबाही मचाई। तेज कटान के चलते कगार पर बनी मस्जिद, शंकरजी का मंदिर और करीब 10 मकान नदी में समा गए। इसके साथ ही […]

Spread the love
Read More