उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में नया मोड़, हाई कोर्ट में बनी सहमति; कार्रवाई के दौरान पथराव

Ujjain

Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के बीच सहमति बनने की जानकारी अदालत को दी गई। इसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने संबंधित याचिका का निपटारा कर दिया। अदालत ने प्रशासन को नगर निगम की ओर से किए गए आश्वासनों के मुताबिक आगे की कार्रवाई करने को कहा।

शाही मस्जिद को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मस्जिद के एक हिस्से को हटाने का काम शुरू किया गया। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया और पथराव की घटना सामने आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हल्का बल प्रयोग भी किया गया।

ये भी पढें

विश्व पर्यटन दिवस पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं पर जोर

मामला शाही मस्जिद वक्फ पंच मोचियान की ओर से हाई कोर्ट में दायर याचिका से जुड़ा था। याचिका में मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई पर आपत्ति जताई गई थी। सोमवार को जस्टिस सुबोध अभयंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लई की डिवीजन बेंच के सामने सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि प्रशासन और नगर निगम के साथ बातचीत के बाद सहमति बन चुकी है और इस समझौते को न्यायालय के रिकॉर्ड में लिया जाना चाहिए।

सुनवाई के दौरान अदालत ने भी इस बात का संज्ञान लिया कि याचिकाकर्ता और नगर निगम के बीच पहले ही समझौता हो चुका है। हालांकि, समझौते की विस्तृत शर्तें उस समय अदालत के सामने उपलब्ध नहीं थीं। इसके बाद अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया।

ये भी पढें

सात समंदर पार जीवंत हुई महाराष्ट्र की संस्कृति, बर्लिन में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत हो रहा सड़क चौड़ीकरण

 उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए शहर में सड़क चौड़ीकरण और विकास से जुड़े काम चल रहे हैं। प्रशासन के अनुसार इस अभियान के तहत कई स्थानों पर सड़क और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निर्माण हटाए जा रहे हैं। इनमें कुछ धार्मिक स्थल और अन्य निर्माण भी शामिल हैं।पुलिस प्रशासन का कहना है कि शाही मस्जिद के जिस हिस्से को हटाया जा रहा है, उसे लेकर संबंधित पक्षों के बीच सहमति बनी थी। बताया गया कि हटाए जाने वाले हिस्से की लंबाई करीब नौ फीट और चौड़ाई करीब चार फीट है।

इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई

घटना को देखते हुए मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इलाके में CCTV कैमरों के साथ ड्रोन के जरिए भी निगरानी शुरू की है। अधिकारियों के मुताबिक पथराव की घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सात समंदर पार जीवंत हुई महाराष्ट्र की संस्कृति, बर्लिन में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

कमजोर मानसून से मराठवाड़ा में सूखे का संकट, 74 तालुके सूखाग्रस्त घोषित

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’

 

 

 

Spread the love

One thought on “उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में नया मोड़, हाई कोर्ट में बनी सहमति; कार्रवाई के दौरान पथराव”

Comments are closed.

homeslider Madhya Pradesh

छतरपुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, टॉफी का लालच देकर बच्ची को बुलाया था पास

 Chhatarpur : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आंगनवाड़ी से घर लौट रही बच्ची को 70 वर्षीय व्यक्ति ने टॉफी देने का लालच देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद […]

Spread the love
Read More
Madhya Pradesh National

उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा हटाने पर पथराव, पुलिस ने छोड़ी टियर गैस

Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाए जाने को लेकर सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी और पुलिस के मुताबिक, […]

Spread the love
Read More
Crime News Madhya Pradesh

कबीरपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला और उसके तीन बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें चारों की मौत हो गई। मामले में मृतका के […]

Spread the love
Read More