
Drishyam: The Conclusion: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। खास बात यह है कि फिल्म को बिना किसी कट या ऑडियो-वीडियो बदलाव के पास किया गया है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है।
बिना कट के पास हुई फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 28 सितंबर को फिल्म को सर्टिफिकेट जारी किया। फिल्म में किसी भी सीन को हटाने या ऑडियो-वीडियो में बदलाव करने के निर्देश नहीं दिए गए हैं।
आमतौर पर फिल्मों में सेंसर बोर्ड की ओर से कट, डिस्क्लेमर या अन्य बदलाव सुझाए जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 16 साल और उससे अधिक उम्र के दर्शकों के लिए मंजूरी दी है।
ये भी पढें
Bigg Boss 20: यंग DSA की मुश्किल बढ़ी, आसिफ-आम्रपाली हुए नाराज
ढाई घंटे की होगी फिल्म
सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार, ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ का रनटाइम 150 मिनट, यानी करीब ढाई घंटे है। गौरतलब है कि यह इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है जिसे सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के पास किया है। इससे पहले ‘दृश्यम 2’ को भी बिना किसी कट के सेंसर सर्टिफिकेट मिला था। 2015 में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ की लंबाई करीब दो घंटे 22 मिनट थी।
स्टारकास्ट में नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को मिले दर्शकों के रिस्पॉन्स के चलते नई फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा है। अब नजर इस बात पर है कि ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ सिनेमाघरों में दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सरयू का रौद्र रूप: मस्जिद-मंदिर समेत 10 से ज्यादा घर नदी में समाए
18K, 22K या 24K गोल्ड? खरीदने से पहले ऐसे समझें सोने की शुद्धता और हॉलमार्क
APS अकादमी में भगत सिंह की जयंती मनाई गई
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’

